वैभव सूर्यवंशी ने खूंखार गेंदबाजी से मचाया गदर, 4 गेंदों में पलट दिया गेम, क्रिकेट जगत को किया हैरान
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आमतौर पर उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन बेंगलुरु में खेले जा रहे दिलीप क्वार्टर फाइनल में 15 साल के इस युवा ने गेंद से भी अपनी छाप छोड़ दी। बैटिंग में वह खास नहीं कर पाए थे और महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक ही ओवर में दो विकेट निकालकर मुकाबले पर अपनी टीम की पकड़ और मजबूत कर दी। उनकी गेंद का टर्न बल्लेबाजों को चकमा देने में कामयाब रहा और ईशान किशन काफी खुश हो गए।

वैभव इस मुकाबले में सिर्फ एक खिलाड़ी की भूमिका में नहीं हैं। वह ईस्ट जोन के उपकप्तान भी हैं। तीसरे दिन जब उनकी टीम को नॉर्थ ईस्ट जोन की पारी समेटने की जरूरत थी, तब वैभव ने गेंद से जिम्मेदारी निभाई और लगातार दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
चार गेंद में दो बड़े झटके
वैभव के ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह ने आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में गई और कवर की दिशा में खड़े डेनिश दास ने कैच पूरा कर लिया। यह वैभव का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तीसरा विकेट था।
इसके बाद उन्होंने इमलीवती लेमटोर को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। गुड लेंथ गेंद पर बल्लेबाज ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में चली गई। इस तरह वैभव ने सिर्फ चार गेंदों के अंतर में दो विकेट अपने नाम कर लिए।
LADIES & GENTLEMEN - MEET VAIBHAV SOORYAVANSHI, THE BOWLER. 🥶 pic.twitter.com/LSHlZtKvFW
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 25, 2026
वैभव ने छुपाया जर्सी का नंबर
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी जब फील्ड पर आए थे अपनी जर्सी के नंबर पर टैप चिपकाकर आए। इसके पीछे भी वजह थी। उनको 13 नंबर की जर्सी मिली लेकिन उन्होंने 1 अंक छुपा दिया और सिर्फ 3 रह गया। वही उनकी जर्सी पर दिखाई दे रहा था। उनकी मम्मी का सजेस्ट किया हुआ नंबर तीन है। इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक वह नंबर तीन की जर्सी ही पहनते हैं। इस वजह से उन्होंने टैप लगाकर अपना नंबर तीन बरकरार रखा।


Click it and Unblock the Notifications
