Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंदों में शतक, छक्कों की बारिश कर तोड़े कई रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल के मौजूदा सीजन में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। सूर्यवंशी ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा कर लिया, यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है।

उनकी इस तूफानी पारी ने जयपुर के स्टेडियम में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वैभव की टाइमिंग और निडर बल्लेबाजी का आलम यह था कि विपक्षी टीम का कोई भी गेंदबाज उनके सामने टिक नहीं सका। यह इस सीजन में दूसरी बार है जब उन्होंने 15 गेंदों के जादुई आंकड़े को छूते हुए फिफ्टी जड़ी है, जो उनकी निरंतरता और आक्रामक खेल शैली को दर्शाता है, इसके बाद शतक ने ख़ुशी डबल कर दी।

Vaibhav Sooryavanshi

इस धमाकेदार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने न केवल अर्धशतक लगाया, बल्कि आईपीएल टी20 क्रिकेट के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। वह टी20 इतिहास में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए कीर्तिमान हासिल किया है।

Vaibhav Sooryavanshi की बड़ी उपलब्धि

इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने 15वें मुकाबले में 50 छक्कों का आंकड़ा हासिल कर लिया। शतक जड़ने के तुरंत बाद सूर्यवंशी आउट होकर चले गए। आईपीएल में उनका दूसरा शतक जयपुर में ही आया है, पिछले साल भी उनका सैकड़ा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आया था। इस बार उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। वह 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 37 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हो गए।

Vaibhav Sooryavanshi का सलाम

शतक पूरा होते ही सूर्यवंशी ने अपना हेलमेट और ग्लव्स उतार दिए। इसके बाद डगआउट की तरफ उन्होंने सलाम करने का इशारा किया और दिल भी बनाया। जयपुर के दर्शक झूम उठे। वह अब सर्वाधिक रनों की टैली में केएल राहुल के बराबर आ गए हैं। दोनों के 357 रन है, ऑरेंज कैप की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+