वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को पीटने के लिए दिखाया जूता, मैदान पर टकराव, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आम तौर पर खेलते समय काफी शांत देखा जाता है, वह अपनी बैटिंग पर ही ध्यान देते हैं। किसी खिलाड़ी से उलझने का उनका रिकॉर्ड कम ही होता है। पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा से तीखी तकरार देखने को मिली।
भारत को पाकिस्तान से 348 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत की। उन्होंने तबाही मचाने वाले अंदाज में 3 छक्के और एक चौका उड़ाया। वह अच्छी टच में नज़र आ रहे थे लेकिन अली रजा की गेंद पर आउट हो गए।

अली रजा की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लग गया, कीपर हमजा जहूर ने उनको कैच कर वपस भेज दिया। इस विकेट के तुरंत बाद वैभव सूर्यवंशी को इस गेंदबाज ने कुछ इशारे किये और मुंह से भी बातें कही। सूर्यवंशी भी इसके लिए तैयार बैठे थे।
सूर्यवंशी ने इस बदतमीजी का जवाब देते हुए गेंदबाज को वापस कुछ कहा और हाथ से इशारा करते हुए अपना जूता दिखा दिया। सूर्यवंशी ने शायद इस गेंदबाज को जूते की नोक पर रखने जैसा कुछ कहा होगा। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि उन्होंने गेंदबाज को जूते जितनी औकात बताई हो। असल में सूर्यवंशी के शब्द और इशारे का मतलब तो उनको ही पता है लेकिन मैदान पर उन्होंने जो किया, उसका मज़ा सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं। वीडियो ने आग लगा दी है।
Vaibhav Suryawanshi following his role model.#INDvsPAK pic.twitter.com/x4FnzSUegz
— 4pennyonhorse (@4pennyonhorse) December 21, 2025












Click it and Unblock the Notifications