IPL 2026: 1 करोड़ को बना दिया 16 करोड़! RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल, कितनी है मार्केट वैल्यू?
आईपीएल 2026 में अगर किसी खिलाड़ी के नाम की गूंज सबसे ज्यादा सुनाई दे रही है, तो वह हैं वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा स्टार ने मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम तो मचाया ही है, लेकिन असली 'मार्केट गेम' उनके वैल्यूएशन में दिख रहा है। महज 13 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को जो 'रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट' दिया है, वह किसी भी बिजनेस मॉडल को मात दे सकता है। आइए जानतें हैं वैभव के इस धमाकेदार प्रदर्शन के पीछे के आंकड़े क्या कहते हैं?
गुवाहाटी में बारिश की वजह से मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 150/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान वैभव सूर्यवंशी का रहा, जिन्होंने महज 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 गगनचुंबी छक्के निकले। वैभव ने न केवल मैच की लय बदली, बल्कि राजस्थान को लगातार तीसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मार्केट वैल्यू में आया 16 गुना उछाल
अगर वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 के सफर को एक स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट की तरह देखा जाए, तो आंकड़े हैरान करने वाले हैं।
- बैलेंस शीट मॉडल: हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पहले तीन मैचों के प्रदर्शन ने लागत पर लगभग 15.98 गुना रिटर्न दिया है।
- मुनाफे का गणित: सरल शब्दों में कहें तो, अगर उन पर ₹1 करोड़ का निवेश किया जाता, तो आज उसकी वैल्यू ₹15.98 करोड़ के आसपास होती। यानी सीधे तौर पर ₹14.98 करोड़ का मुनाफा।
- कॉन्ट्रैक्ट कॉस्ट: फिलहाल उनकी प्रति मैच चार्ज की गई कॉन्ट्रैक्ट कॉस्ट करीब ₹23.57 लाख है, जबकि वह टीम के लिए ₹3.77 करोड़ की मैच वर्थ जनरेट कर चुके हैं।
स्ट्राइक रेट देख उड़ जाएंगे होश
वैभव सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं खेल रहे, बल्कि वह 'आउटपुट' दे रहे हैं। उनके इस सीजन के पहले तीन मैचों के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:
- 1. RR बनाम CSK: 17 गेंदों में 52 रन
- 2. RR बनाम GT: 18 गेंदों में 31 रन
- 3. RR बनाम MI: 14 गेंदों में 39 रन
कुल मिलाकर उन्होंने 49 गेंदों में 122 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 248.97 का रहा है। सबसे खास बात यह है कि उनके कुल रनों का 86.9% हिस्सा (106 रन) सिर्फ चौकों और छक्कों से आया है।
बुमराह को पहली गेंद पर छक्का: सिर्फ ट्रेलर था
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ना इस सीजन की सबसे बड़ी 'पिक्चर' बन गई है। हालांकि, यह सिर्फ एक शॉट की बात नहीं है। वैभव ने चेन्नई, गुजरात और मुंबई तीनों के खिलाफ अलग-अलग परिस्थितियों में इम्पैक्ट डाला है। राजस्थान रॉयल्स के लिए वह एक ऐसे ओपनर साबित हो रहे हैं जो न केवल तेज शुरुआत देते हैं, बल्कि बेहद कम कीमत में 'एलीट लेवल' का प्रदर्शन कर रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मैच के बाद कहा कि इतने कम उम्र के खिलाड़ी को इस तरह बेखौफ बल्लेबाज़ी करते देखना वाकई हैरान करने वाला है। उन्होंने बताया कि मैच से पहले टीम की तैयारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन जिस आत्मविश्वास और निडर अंदाज़ में उन्होंने बल्लेबाज़ी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। पांड्या ने कहा कि सूर्यवंशी के पास शानदार शॉट्स खेलने की क्षमता है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर
राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL में अब तक बेहद अटैकिंग अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की है। उन्होंने अब तक कुल 10 मैचों की 10 पारियों में 374 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.40 और स्ट्राइक रेट 218.71 रहा है, जो टी20 फॉर्मेट के हिसाब से बेहद खतरनाक माना जाता है। सूर्यवंशी के नाम IPL में 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने अब तक 28 चौके और 35 छक्के लगाए हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर 101 रन है, जो उनके विस्फोटक बल्लेबाज़ी अंदाज़ को साफ दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications