वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार में मचाया ICC रैंकिंग में तहलका, 230 खिलाड़ियों को पछाड़ा, किस नंबर पर आए बेबी बॉस

Vaibhav Sooryavanshi ICC Rankings: ज़िम्बाब्वे दौरे के बाद आईसीसी ने टी20 और वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें शुभमन गिल को काफी फायदा हुआ है। गिल की वनडे रैंकिंग में उछाल आया है, वह अब पहले स्थान पर आ गए हैं। उधर ईशान किशन ने टी20 रैंकिंग में अपना जलवा बिखेरा है। उधर वैभव सूर्यवंशी की रैंकिंग भी सामने आई है।

ज़िम्बाब्वे में अपनी बैटिंग से धमाल मचाने के बाद ईशान किशन को रेटिंग पॉइंट्स में बढ़त मिली है। वह 910 अंकों के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं लेकिन उनके साथी अभिषेक शर्मा को नुकसान हुआ है। वह एक स्थान नीचे चले गए। अभिषेक शर्मा अब थर्ड पर आ गए हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं।

Vaibhav Sooryavanshi

तिलक वर्मा को फायदा

टी20 में जिन भारतीयों को फायदा हुआ हैं, उनमें तिलक वर्मा का नाम भी है। तिलक वर्मा दो स्थानों के छलांग के साथ छठे स्थान पर हैं। टॉप दस में भारत के तीन प्लेयर ही हैं। टीम से बाहर चल रहे वर्ल्ड कप विनर कप्तान सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग 19 हैं।

वैभव सूर्यवंशी की क्या रैंकिंग?

ज़िम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला था, उन्होंने दो अर्धशतकों सहित कुल 151 रन बनाए थे। सूर्यवंशी वहां प्लेयर ऑफ़ द सीरीज रहे थे। इस प्रदर्शन के बाद उनकी रैंकिंग भी सामने आ गई। आईसीसी के अनुसार वैभव सूर्यवंशी टी20 रैंकिंग में 48वें स्थान पर मौजूद हैं, वह 230 स्थानों की छलांग लगाकर ऊपर आए हैं। आने वाले समय में वह तेजी से ऊपर उठेंगे।

शुभमन गिल टॉप पर

एकदिवसीय रैंकिंग में अब न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल से शुभमन गिल सात अंक आगे चले गए हैं, इस वजह से उन्होंने पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया। सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के बल्लेबाज (गिल, ईशान किशन) पहले नंबर पर मौजूद हैं। वनडे में विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में राशिद खान हीरो

बैटिंग में दबदबा दिखाने वाली टीम इंडिया के गेंदबाजों ने निराश करने का काम किया है। एकदिवसीय रैंकिंग के टॉप दस स्थानों पर एक भी भारतीय शामिल नहीं है। टी20 में वरुण चक्रवर्ती का नौवां स्थान है। सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान ने टॉप स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+