Vaibhav Sooryavanshi: लड़ाई के बाद श्रीलंका में किसके पैर छूने लगे वैभव सूर्यवंशी? सामने आया VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi video: श्रीलंका दौरे पर गए भारत ए के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस समय सुर्खियों में हैं। हालांकि, इसकी वजह उनका खेल नहीं बल्कि श्रीलंका ए के खिलाफ 15 जून को मैच के बाद हुई एक तीखी झड़प थी। सुपर ओवर में हारने के बाद मैदान पर विरोधी खिलाड़ी को धक्का देने वाले वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लेकिन इस पूरे विवाद और तनाव के बीच डाम्बुला के मैदान से एक ऐसी बेहद भावुक तस्वीर सामने आई, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

1 घंटे तक इंतजार करते रहे 70 वर्षीय टेनेकुन (Vaibhav Sooryavanshi video)

मैच खत्म होने के बाद जब दर्शक जा चुके थे और मैदान की लाइटें बंद होने वाली थीं। तब श्रीलंका क्रिकेट के सबसे सम्मानित चेहरों में से एक और श्रीलंका के पहले वनडे कप्तान अनुरा टेनेकुन कोलंबो से चलकर विशेष रूप से वैभव से मिलने डाम्बुला स्टेडियम पहुंचे थे। टेनेकुन ने बातचीत में कहा कि वैभव एक असाधारण प्रतिभा हैं और वे सिर्फ उनसे मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम के बाहर करीब 1 घंटे तक धैर्यपूर्वक खड़े रहे। इस दौरान उन्होंने कप्तान तिलक वर्मा से भी बात की।

Vaibhav Sooryavanshi 1

लड़ाई के बाद बदले वैभव के तेवर, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मैच में खराब बल्लेबाजी और सुपर ओवर के बाद हुई लड़ाई के कारण वैभव सूर्यवंशी मानसिक रूप से काफी थके और निराश दिख रहे थे। लेकिन जैसे ही वे ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और उनकी नजर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग दिग्गज अनुरा टेनेकुन पर पड़ी, उनका गुस्सा और निराशा तुरंत शांत हो गई। 15 साल के वैभव ने तुरंत आगे बढ़कर इस श्रीलंकाई महान खिलाड़ी के पैर छुए और उन्हें सादर प्रणाम किया। टेनेकुन ने भी बिना किसी संकोच के तुरंत इस युवा खिलाड़ी को गले लगा लिया।

'बाहर के शोर पर ध्यान मत दो'

साल 1975 के पहले आधिकारिक वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम की कमान संभालने वाले अनुरा टेनेकुन ने वैभव को जीवन भर काम आने वाली एक बेहतरीन सलाह दी। उन्होंने वैभव से कहा कि लोग बाहर क्या कह रहे हैं, उस शोर पर ध्यान मत दो। सिर्फ अपने गेम पर फोकस करो। आज तुम्हारा दिन नहीं था और तुम रन नहीं बना सके, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। कोई भी खिलाड़ी हर दिन रन नहीं बना सकता।

टेनेकुन ने आईपीएल (IPL) में वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े छक्के मारने की क्षमता की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भारत का नाम रोशन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+