'Go Back Pakistani', इस क्रिकेटर की बीवी को मिली धमकी, बच्चों को बताया - 'गंदा खून'
Bondi Beach Attack, Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा की पत्नी रेचल ख्वाजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बोंडी बीच पर हुए हमले के बाद उनके परिवार और खासतौर पर उनकी बेटियों को ऑनलाइन गालियां और धमकियां मिल रही हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया छोड़कर पाकिस्तान जाने की धमकी दी जा रही है।
पाकिस्तान भेजने की मिली धमकी (Bondi Beach Attack, Usman Khawaja)
बोंडी बीच पर एक यहूदी कार्यक्रम में नवीद अकरम और साजिद अकरम नाम के व्यक्तियों द्वारा किए गए हमले ने ऑस्ट्रेलिया में इस्लाम विरोधी भावनाओं को हवा दे दी है। पाकिस्तानी मूल के होने के कारण ट्रोलर्स ने उस्मान ख्वाजा को इस नफरत के बीच घसीट लिया। रेचल ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए जिनमें लोग उनके परिवार को 'पाकिस्तान वापस जाने' जैसी बातें कह रहे हैं।

उस्मान ख्वाजा ने खुद जताया था दुख
रेचल ने दुख जताते हुए लिखा कि दुख की बात है कि हमें हमेशा से ऐसे मैसेज मिलते रहे हैं, जो अब और भी बदतर हो गए हैं। इससे पहले भी उस्मान ख्वाजा और उनकी पत्नी को देश से बाहर जाने की धमकी मिलती रही है। हैरानी की बात यह है कि उस्मान ख्वाजा ने खुद बोंडी बीच हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी। लेकिन इसके बावजूद भी लोग उन्हें ही निशाना बना रहे हैं।
ख्वाजा को लेकर फैलाई जा रही है नफरत
ख्वाजा ने यहूदी समुदाय के साथ एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि बोंडी और यहूदी समुदाय के लिए यह बेहद दुखद खबर है। बेगुनाह जानें गईं और परिवार तबाह हो गए। मेरे पास शब्द नहीं हैं, केवल टूटा हुआ दिल है। इसके बावजूद नफरत फैलाने वालों ने उनके परिवार को नहीं बख्शा। लगातार ख्वाजा और उनकी पत्नी और बेटियों के लिए अपशब्द यूज किए जा रहे हैं। इन तनावपूर्ण माहौल के बीच ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया।













Click it and Unblock the Notifications