IRE vs USA Dream11, T20 WC 2024: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका?
USA vs IRE Dream11 Prediction: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 30वें मैच में शुक्रवार, 14 जून को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) का मुकाबला आयरलैंड (IRE) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में देखने को मिलेगा। इस रोमांचक मैच से पहले USA बनाम IRE मैच की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका शानदार फॉर्म में है क्योंकि उसने अपने पिछले तीन मैचों में से दो जीते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ अपना पिछला मैच सात विकेट से गंवा दिया था, लेकिन मेन इन ब्लू के लिए 110 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल बना दिया था। सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका को आज का मैच जीतना होगा। दूसरी ओर, आयरलैंड ने अपने पिछले दोनों मैच गंवाए हैं। वे पहले अंक हासिल करने के लिए आज का मैच जीतने की कोशिश करेंगे।

अमेरिका बनाम आयरलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच हुए मुक़ाबले में आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच मुकाबलों में से चार में आयरलैंड ने जीत दर्ज की है, जबकि एक जीत अमेरिका के नाम है।
यूएसए बनाम आईआरई मैच की पिच रिपोर्ट
फ्लोरिडा की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही है, लेकिन बादल छाए रहने से गेंदबाजों को खेलने में दिक्कत होगी। पिछले कुछ दिनों से पिच ढकी हुई है, इसलिए नमी होगी, जिससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी। आउटफील्ड भी धीमी होगी और बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होगी।
यूएसए बनाम आयरलैंड संभावित XI
यूनाइटेड स्टेट्स: स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शाल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान
आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग
यूएसए बनाम आयरलैंड मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: मोनंक पटेल, एंड्रीज गौस
- बल्लेबाज: आंद्रे बालबर्नी, आरोन जोन्स
- ऑलराउंडर: कोरी एंडरसन, स्टीवन टेलर, मार्क अडायर, गेराथ डेलानी, कर्टिस कैंपर
- गेंदबाज: जोश लिटिल, सौरभ नेत्रवलकर
- कप्तान: सौरभ नेत्रवलकर
- उप-कप्तान: कर्टिस कैंपर
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या से अलग होने की अफवाहों के बीच नताशा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस के उड़ जाएंगे होश
आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम, रॉस अडायर।
संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम: शायन जहांगीर, स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, नोस्तुश केंजीगे, मोनंक पटेल, निसर्ग पटेल, मिलिंद कुमार।












Click it and Unblock the Notifications