हार्दिक पांड्या से अलग होने की अफवाहों के बीच नताशा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस के उड़ जाएंगे होश
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक (Natasa Stankovic) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं, ऐसा कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर दोनों के बीच तलाक की अफवाहों को बढ़ावा मिला है। इस विवाद के बीच अब नताशा ने अपनी क्रिप्टिक इंस्टा पोस्ट से फैंस को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।
नताशा ने शेयर किया चौंकाने वाला पोस्ट
क्रिकेटर की पत्नी ने अपने कथित तलाक की अफवाहों के बीच एक बार फिर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चौंकाने वाला रहस्यमय पोस्ट शेयर किया है। नताशा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता डेनजेल वाशिंगटन का एक कोट शेयर किया।

नताशा ने इंस्टा पोस्ट में लिखी ये बात
नताशा द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए कोट में लिखा है, 'जब बहुत सी चीजें वापस चलन में आ रही हैं, तो मैं नैतिकता, सम्मान और बुद्धिमत्ता के फिर से चलन में आने का इंतजार नहीं कर सकती।' नताशा ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे अगस्त्य पांड्या के साथ कुछ "खुशनुमा पल" शेयर किए। अभिनेत्री ने अपने बेटे के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

पहली तस्वीर में अगस्त्य अपनी मां के साथ झपकी ले रहे हैं। दूसरी तस्वीर में नताशा लिफ्ट में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बेटे का पुश-अप करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया, जबकि एक अन्य वीडियो में वह जिम में डांस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा, "कुछ खुशनुमा पल।"
तलाक पर नहीं आया आधिकारिक बयान
नतासा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की अफवाहें पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस कपल ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पिछले हफ्ते, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह एक कप ब्लैक टी का लुत्फ़ उठाती नज़र आ रही हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2025 में दिखेगा सौरभ नेत्रवलकर का जलवा! इन तीन टीमों की गेंदबाज पर नजर, कर सकती हैं साइन
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और डांसर नताशा स्टेनकोविक ने 31 मई, 2020 को क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी की है। इस जोड़े ने फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार फिर से अपनी शादी की। नताशा के इंस्टाग्राम पर उनके नाम से पांड्या हटने के बाद से तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications