USA vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप का पहला ही मैच बारिश से धुल जाएगा? जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

UAS vs CAN Pitch and Weather: सबसे बड़ा क्रिकेटिंग इवेंट आज ही शुरू हो जाना है। हालांकि शुरुआत की तारीख 1 जून है लेकिन भारत में यह 2 जून को होगा क्योंकि इवेंट अमेरिका में है और दोनों देशों के टाइम जन में फर्क है। अमेरिका और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। जो भारत में सुबह 6 बजे से होगा।

यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर इस इवेंट का आयोजन कर रहे हैं। कुल 20 टीमों को इसमें खेलते हुए देखा जाएगा। पहली बार ऐसा हो रहा है कि वर्ल्ड क्रिकेट में पूर्ण सदस्य देश देश अमेरिकी धरती पर खेलेंगे। हालांकि पहले मैच में दो पड़ौसी अमेरिका और कनाडा आमने-सामने हैं।

dalas stadium

कनाडा और अमेरिका उसी ग्रुप में है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा आयरलैंड को रखा गया है। ग्रुप ए में इन सभी टीमों को रखा गया है। अमेरिका और कनाडा का मैच डलास में होना है, इस मैच की पिच और मौसम रिपोर्ट जानना अहम हो जाता है।

यूएसए vs कनाडा पिच रिपोर्ट

डलास में तेज गेंदबाजों के लिए मदद देखने को मिल सकती है। शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिलेगा लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है। 180 से लेकर 190 तक का स्कोर आदर्श कहा जा सकता है।

यूएसए vs कनाडा वेदर अपडेट

मौसम की बात की जाए, तो दिन में 40 से 50 फीसदी बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश की संभावना थोड़ी कम होगी लेकिन बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बारिश के आसार भी बने रहेंगे। दोपहर में थंडर स्टॉर्म के आसार भी हैं। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि मौसम को लेकर चिंता वाली बात है।

यूएसए vs कनाडा हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच टी20 में अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो अमेरिकी टीम आगे दिखाई दे रही है। अब तक खेले गए 8 मैचों में अमेरिका ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। 2 मुकाबले कनाडा के पक्ष में गए हैं। एक मैच अनिर्णीत रहा है। इस मुकाबले में अमेरिका का पलड़ा भारी माना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+