USA vs CAN, 1st Match: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच की ये है बेस्ट DreamXI टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?
USA vs CAN Dream11 Prediction: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से होने जा रहा है। टूर्नामेंट पहला मुकाबला मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें T20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेलेंगी और उम्मीद है कि वे इस रोमांचक मुकाबले में सकारात्मक शुरुआत करेंगी। हाई-वोल्टेज मैच से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
मोनंक पटेल संभालेंगे यूएसए की कमान
मोनक पटेल अपने पहले ICC वर्ल्ड कप आयोजन में सह-मेजबान USA का नेतृत्व करेंगे, जबकि कनाडा को 50 ओवर के विश्व कप में खेलने का अनुभव है। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा दोनों को पूर्व चैंपियन भारत और पाकिस्तान तथा उभरती हुई आयरलैंड की टीम के साथ ग्रुप A में रखा गया है।

शानदार फॉर्म में है अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका ने पिछले सप्ताह बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में 2-1 की शानदार जीत के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और कनाडा के खिलाफ प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया। USA ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ आठ T20I मुकाबलों में से छह जीते हैं और मेगा टूर्नामेंट के पहले मैच में दो अंक जीतने के लिए पसंदीदा हैं।दरअसल, टूर्नामेंट का आगाज 1 जून 2024 को यूएसए और कनाडा के मैच के साथ हो रहा है, लेकिन यह मैच भारतीय समय के अनुसार 2 जून को सुबह 06:00 खेला जायेगा।
यूएसए बनाम कनाड़ा संभावित प्लेइंग इलेवन:
यूएसए की संभावित प्लेइंग इलेवन: मोनंक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), स्टीवन टेलर, आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, नितीश कुमार, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, नोस्टुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर।
कनाडा की संभावित प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), साद बिन जफर (कप्तान), दिलप्रीत सिंह बाजवा, ऋषिव राघव जोशी, डिलन हेलीगर, उदय भगवान, निखिल दत्ता।
यूएसए बनाम कनाड़ा ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: मोनंक पटेल
- बल्लेबाज: आरोन जोन्स, आरोन जॉनसन, दिलप्रीत सिंह बाजवा
- ऑलराउंडर: शैडली वैन शल्कविक, कोरी एंडरसन, स्टीवन टेलर, साद बिन जफर
- गेंदबाज: हरमीत सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, कलीम सना
- कप्तान: मोनंक पटेल
- उपकप्तान: कोरी एंडरसन
ये भी पढ़ें- Brydon Carse Banned: 303 मैचों में सट्टेबाजी के बाद खुला राज, T20 WC 2024 से पहले इस तेज गेंदबाज पर लगा बैन
यूनाइटेड स्टेट्स टीम: स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेट कीपर/कप्तान), एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, नितीश कुमार, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नोस्तुश केंजीगे, शायन जहांगीर।
कनाडा टीम: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, रेयान पठान, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), दिलप्रीत सिंह, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलिगर, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव राघव जोशी, जुनैद सिद्दीकी, परगट सिंह, निखिल दत्ता, कलीम सना।












Click it and Unblock the Notifications