T20 World Cup से पहले बांग्लादेश की टीम हुई शर्मसार, अमेरिका ने रचा इतिहास

USA vs Bangladesh Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय रह गया है। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बांग्लादेश और यूएसए के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में यूएसए ने बढ़त हासिल कर ली है।

बांग्लादेश को मिली शर्मनाक हार

तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबलो में बांग्लादेश को हार सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरा मैच जीतने के साथ यूएसए ने तीन मैचो की सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त दर्ज कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ अमेरिका की टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहली सीरीज जीत है। इससे पहले यूएसए की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2021 में सीरीज ड्रॉ कराई थी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक तरफ अमेरिका ने इतिहास रचा है तो वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

USA vs Bangladesh 1

यूएसए ने बनाए थे 144 रन

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। अमेरिका की तरफ से मोनांक पटेल ने 42 रन, स्टीवन टेलर ने 31 रन और एरोन जोन्स ने 35 रन की पारियां खेलीं। जिसकी बादल टीम 144 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

6 रनों से मिली हार

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। सौम्या सरकार पहले ही ओवर में गोल्डन डक बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तंजीद हसन ने 19, नजमुल हुसैन शान्तो ने 36, तौहीद हृदोय ने 25 और शाकिब अल हसन ने 30 रन की पारियों खेलीं। लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं मिली। बांग्लादेश की टीम138 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और टीम को 6 रनों से हार झेलना पड़ा।

क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी बांग्लादेश

इससे पहले सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में भी अमेरिका ने बांग्लादेश को पटखनी दी थी। पहले मुकाबले में अमेरिका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया था। दूसरे मैच में जीत हासिल कर अमेरिका ने तीन मैचो की सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब इन दोनों ही टीमों के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। बांग्लादेश की कोशिश आखिरी मैच को जीतकर क्लीन स्वीप होने से बचने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+