SA vs USA: यूएस के बल्लेबाजों ने सुपर 8 के मैच में छुड़ाए दक्षिण अफ्रीका के छक्के, जानिए किसे मिली जीत
SA vs USA: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण में दक्षिण अफ्रीकी टीम को यूएस के सामने खेले गए मैच में पसीना आ गया। यूएस की टीम ने 195 के लक्ष्य का पीछा करते हुए धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर यूएस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गेंदबाजों ने शुरुआत अच्छी रही। अफ्रीकी ओपनर हेंड्रिक्स 11 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर गए। उनके बाद डी कॉक और मार्करम ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने स्कोर 100 पार पहुंचा दिया।

डी कॉक ने धाकड़ बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 40 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए। मार्करम दुर्भाग्य से अपना अर्धशतक बनाने से पहले आउट हो गए। वह 46 के निजी स्कोर पर आउट हुए। बाद में क्लासेन और स्टब्स ने भी हाथ खोले।
क्लासेन ने 22 गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा स्टब्स ने 16 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 194 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। यूएस के लिए नेत्रावलकर और हरमीत सिंह ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए यूएस की खराब शुरुआत रही। स्टीवन टेलर 24 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश कुमार 8 और आरोन जोन्स बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। इस बीच गौस क्रीज पर टिके रहे और रन बनाते चले गए। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे।
कोरी एंडरसन 12 और शहरया'र 3 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच हरमीत सिंह ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया। वह यूएस को जीत के करीब ले गए। हरमीत को रबाडा ने आउट कर दिया। वह 22 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए। अंतिम ओवर में यूएस को 26 रनों की दरकार थी। ये रन नहीं बने और यूएस का स्कोर 6 विकेट पर 176 तक पहुँच पाया। गौस ने 47 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। रबाडा ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications