Urvashi Rautela पर भड़के फैंस, कहा- ऋषभ पंत का मानसिक उत्पीड़न करना बंद करो, अगर तुम्हारे साथ...
Urvashi Share Instagram story on pant: ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं। इस एक्सीडेंट ने पंत के करियर पर गहरा असर छोड़ा है।

Urvashi Share Instagram story on pant: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट हो गया था। इस कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें पंत की जान भी जा सकती थी, लेकिन मौके पर कुछ लोगों ने आकर पंत को जलती कार से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया। पंत की कार एक्सीडेंट की खबर के बाद से ही पूरे देशभऱ से उनके लिए दुआएं और प्रार्थना की जाने लगी।
उर्वशी रौतेला ने शेयर किया फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर ऋषभ पंत के साथ जुड़ता रहा है। इन दोनों के बीच लंबे समय से कोई ना कोई विवाद देखने को मिलता रहा है। ऋषभ पंत की एक्सीडेंट के बाद उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल, रौतेला ने पंत को लेकर एक ऐसा पोस्ट किया जिसे देख फैंस भड़क गए। जिस अस्पताल में पंत का इलाज किया जा रहा है, उर्वशी ने वहां की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
फैंस कर रहे हैं ट्रोल
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच कोई अफेयर नहीं है। इस बात को एक्ट्रेस खुद भी कंफर्म कर चुकी हैं। इसके बावजूद वह लगातार पंत के जरिए अपनी पब्लिसिटी पाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। उर्वशी की इन हरकतों को देखकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि यह लड़की अपने प्रचार के लिए ऋषभ पंत का इस्तेमाल कर रही हैं। मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की तस्वीर को जैसे ही उर्वशी ने शेयर किया फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया। फैंस के मुताबिक उर्वशी पंत का मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं। अगर कोई लड़का उनके साथ ऐसा करता तो...
क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों पर उर्वशी ने कही थी यह बात
कुछ दिन पहले ही ऋषभ पंत के साथ अपने रिश्तों पर उर्वशी ने साफ किया था कि इन दोनों के बीच कुछ नहीं है। उन्होने कहा था कि मेरे और ऋषभ पंत के बीच कोई अफेयर नहीं है। हर आरपी के नाम वाला शख्स पंत ही नहीं होता है। एक इंट्रव्यू में उन्होंने बताया था कि आरपी मेरे को-एक्टर हैं और उनका नाम राम पोथिनेनी है। मुझे तो यह पता भी नहीं था कि ऋषभ पंत को भी आरपी ही कहते हैं। ऐसे में अब उर्वशी की हरकतों को देखकर फैंस के उनके बयान पर भी शक हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications