Rishabh Pant को वर्ल्ड कप के लिए छोड़ दो प्लीज, 'प्रेम में पड़ी प्रेमिका' उर्वशी रौतेला से फैंस की गुजारिश

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) लंबे समय से चर्चा में है। कई मौके पर उर्वशी रौतेला टीम इंडिया को चीयर करने मैदान पर देखी गई है।

Urvashi Rautela shared picture on instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) लंबे समय से चर्चा में है। कई मौके पर उर्वशी रौतेला टीम इंडिया को चीयर करने मैदान पर देखी गई है। पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच से लेकर इस साल एशिया कप के मुकाबलों में उर्वशी स्टेडियम पहुंची थी। उर्वशी रौतेला का नाम ऋषभ पंत से जोड़ा जाता रहा है, जिसके पीछे कई वजह है।

साल 2018 में आई थी डेटिंग की खबरें

साल 2018 में आई थी डेटिंग की खबरें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत एक समय पर काफी क्लोज थे। दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आई थी। साल 2018 में इन दोनों को लेकर पहली बार डेटिंग की खबरें सामने आई थी। लेकिन इस साल के अंत में दोनों के बीच मन मुटाव की खबरों ने भी सबका ध्यान खींच लिया था। इसके बाद से लेकर अब तक कई मौकों पर उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत को चीयर करने मैदान पर पहुंच चुकी हैं।

साड़ी पहन उर्वशी रौतेला ने शेयर की तस्वीर

साड़ी पहन उर्वशी रौतेला ने शेयर की तस्वीर

ऋषभ पंत मौजूदा समय में वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह भारतीय टीम के साथ 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंची थे। इसके कुछ दिन बाद ही उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया चली गई, जिसके बाद से इन दोनों को लेकर एक बार फिर से कई तरह की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी है। इस दौरान उर्वशी ने साड़ी पहने हुए और मांग में सिंदूर भरे हुए एक तस्वीर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने एक गजब का कैप्शन भी लिखा।

'प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिन्दूर से प्रिय कुछ नहीं होता

'प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिन्दूर से प्रिय कुछ नहीं होता"

उर्वशी रौतेला ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिन्दूर से प्रिय कुछ नहीं होता !! सारी रस्म रिवाज़ के साथ चाहिए,उम्रभर का साथ पिया तुमसे! इसके बाद उर्वशी ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आईना आज फिर रिशवत लेता पकड़ा गया, दिल में दर्द था, और चेहरा हस्ता हुआ पकड़ा गया। उर्वशी के इन पोस्ट को फैंस पंत से जोड़कर देख रहे हैं।

फैंस ने लगाई पंत को छोड़ने की गुहार

फैंस ने लगाई पंत को छोड़ने की गुहार

लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात जग जाहिर करने वाली उर्वशी रौतेला को फैंस बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फैन लिख रहे हैं कि उर्वशी प्लीज वर्ल्ड कप से पहले ऋषभ पंत का ध्यान मत भंग करो। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अभी ऋषभ पंत को बख्श दो, टी20 विश्व कप के बाद आप दोनों की शादी करवा देंगे। उर्वशी की पोस्ट को देखकर लोग लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रिया देने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+