ऋषभ पंत की तो निकल पड़ी, उर्वशी रौतेला ने सरेआम कहा 'ऑल द बेस्ट,' वीडियो वायरल
Urvashi Rautela on Rishabh Pant: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऋषभ पंत टीम इंडिया के साथ गए हैं और पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया है। इस बीच आईपीएल नीलामी में उनके ऊपर करोड़ों की बोली लगी। पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑल आउट जाते हुए 27 करोड़ की बोली लगाई और खरीद लिया।
हाल ही में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से ऋषभ पंत को लेकर एक सवाल किया गया। उसमें जवाब देने से पहले वह हँसने लगीं। बाद में उन्होंने जवाब दिया और यह हैरान करने वाला था। पंत से जुड़े सवाल का जवाब देने से वह मना भी कर सकती थीं लेकिन ऐसा नहीं किया।

फ़िल्मीज्ञान के एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला से कहा गया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत खेल रहे हैं। आप क्या हैश टैग देना चाहेंगी। उर्वशी से सीधा नाम नहीं लिया लेकिन बिना नाम के भी एक हैश टैग दे दिया और अपना जवाब भी दे दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह जमकर वायरल हुआ है।
उर्वशी ने कहा 'ऑल द बेस्ट फॉर ऑस्ट्रेलिया,' इसके बाद वह मुस्कुराने लगीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। समय-समय पर अलग-अलग मंचों से उर्वशी से पंत के बारे में सवाल किये जाते रहे हैं लेकिन पंत से इस तरह का प्रश्न नहीं किया जाता।
कुछ साल पहले उर्वशी ने कई बातें कही थीं। पंत को लेकर उर्वशी ने कहा कि वह मेरे होटल की लॉबी में मिलने का इंतजार कर रहे थे और कई कॉल्स किये थे। मैं सो गई थी और सुबह मिस्ड कॉल्स देखीं। इसके बाद काफी चर्चा इस मामले पर हुई। बाद में पंत ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी से कहा था कि वह सब झूठ बोल रही हैं। उसके बाद से पंत को लेकर उर्वशी से सवाल हर बार किया जाता रहा है। पंत की तरफ से इस मामले पर ज्यादा बयानबाजी नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications