Rishabh Pant ने इस लड़की के लिए उर्वशी रौतेला को किया था ब्लॉक! किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं उनकी गर्लफ्रेंड

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

नई दिल्ली, 12 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। खबरें थीं कि कुछ साल पहले दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, हालांकि दोनों ने ही इसे स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि पंत उनसे मिलने के लिए करीब 10 घंटे तक इंतजार करते रहे थे। इसके बाद पंत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात को झुटला दिया था। रौतेला ने इस पर अपना जवाब दिया है।

पंत की पोस्ट

पंत की पोस्ट

पंत ने सोशल मीडिया पर लिखा था, यह कितना मजाकिया है कि कुछ लोग इंटरव्यू में बस थोड़ी सी पॉपुलरिटी पाने के लिए झूठ बोल देते हैं ताकि वह हेड लाइन में बने रहे। ऐसे लोगों को देखकर दुख होता है कि वह अपने नाम और शोहरत के लिए कितने भूखे होते हैं। भगवान उनका भला करें। इसके बाद जो हैशटैग हैं, वह कमाल के थे। पंत ने 'मेरा पीछा छोड़ो बहन' और दूसरा 'झूठ की लिमिट होती है', जैसे टैग दिए। हालांकि 7 मिनट के अंदर पंत ने पोस्ट डिलीट तो कर दी लेकिन सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल हो गई थी और इसके बाद उर्वशी रौतेला का भी एक रिस्पॉन्स आया।

एक्ट्रेस का जवाब

एक्ट्रेस का जवाब

ऋषभ पंत की इस पोस्ट के बाद उर्वशी रौतेला ने कहा, छोटू भैया को गेंद और बल्ले से ही खेलना चाहिए मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो छोटे बच्चे के साथ बदनाम होने के लिए तैयार हो जाऊंगी। इसके बाद उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के लिए रक्षाबंधन मुबारक हो कहा और और कुछ सनसनीखेज टैग दिए जिसमें उन्होंने आरपी को छोटू भैया करार दिया, बड़ी उम्र की महिलाओं पर नजर डालने वाला बताया और एक टैग था-'चुप रहने वाली लड़की का फायदा मत उठाना'

फिल्मी है पंत की लव स्टोरी

फिल्मी है पंत की लव स्टोरी

ऋषभ पंत की लव स्टोर भी काफी फिल्मी है। 16 जनवरी 2019 को पंत ने एक लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मैं तुम्हें बस खुश रखना चाहता हूं, क्योंकि तुम्हारी वजह से मैं बहुत खुश हूं।' यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गई थी। इस तरह पंत ने अपने प्यार का इजहार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के लिए उर्वशी को ब्लाक तक कर दिया था। ईशा आईपीएल के दौरान कई बार मैदान पर नजर आई थीं। उत्तराखंड की रहने वाली ईशा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह इंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकॉर डिजायनर हैं।

ऋषभ पंत का करियर

ऋषभ पंत का करियर

ऋषभ पंत ने अपने करियर में अब तक 31 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 53 पारियों में उन्होंने 43.32 की औसत और 72.65 के स्ट्राइक रेट से 2123 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 10 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं। 27 वनडे में पंत ने 36.52 की औसत और 108.80 के स्ट्राइक रेट से 840 रन बनाए हैं। एक दिवसीय में उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। वहीं 54 टी20 इंटरनेशल में ऋषभ ने 23.86 की औसत और 126.32 के स्ट्राइक रेट से 883 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+