छोटू भैया गेंद-बल्ले से खेलो, मैं मुन्नी नहीं हूं, उर्वशी रौतेला ने रक्षाबंधन पर पंत को दिया जवाब
नई दिल्ली, 12 अगस्त: भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला के बीच एक लुकाछिपी का खेल जैसे बढ़ता ही जा रहा है। शुरुआत में माना जा रहा था कि पर्दे के पीछे कुछ चल रहा है लेकिन अब यह दोनों हस्तियां सोशल मीडिया पर जिस तरीके से खुलकर एक दूसरे के सामने आई हैं उसको देखने के बाद इन दोनों के फैंस ने दांतों तले अंगुलियां जरूर दबा ली होंगी।

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत विवाद
भूतकाल में उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच स्पष्ट तौर पर क्या चल रहा था इस बारे में कुछ भी सटीकता से कहना संभव नहीं है क्योंकि आधिकारिक तौर पर दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते के बारे में जानकारियां नहीं दी थी। लेकिन आज यही दोनों एक दूसरे को भाई-बहन बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। माना जाता है कि दोनों के बीच में 2018 में मेल-मिलाप चला था। उनके लंच डेट पर जाने की खबरें भी आई और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

कथित रिश्तों पर लग चुका है ब्रेक
फिर सोशल मीडिया पर ही खबर उड़ी कि कुछ दिनों बाद ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला उर्वशी रौतेला को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद उभरते हुए रिश्ते पर वही ब्रेक लग गया था। पंत अपने क्रिकेट में सक्रिय हो गए और उन्होंने हाल के सालों में बहुत नाम कमाया तो वहीं उर्वशी रौतेला का कैरियर कुछ खास आगे नहीं बढ़ पाया। ऋषभ पंत की बढ़ती लोकप्रियता ने उनकी फैन फॉलोइंग को बहुत ज्यादा बढ़ावा दिया और इस खिलाड़ी के बारे में जो भी बातें होती वह सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाती।

आरपी और कोई नहीं, ऋषभ पंत हैं
पंत एक बार फिर से तब चर्चा में आ गए जब उर्वशी रौतेला ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बार-बार 'आरपी' नाम के शख्स का जिक्र किया। माना जाता है कि यह आरपी (RP) ऋषभ पंत है। हालांकि शो के होस्ट ने उर्वशी रौतेला से आग्रह किया कि वह बताएं आरपी कौन हैं, तो अभिनेत्री ने यह नाम लेने से साफ इंकार कर दिया। लेकिन बड़ी हस्तियों को लेकर अक्सर ऐसे ही निशाने साधे जाते हैं और फैंस को यह मानते हुए देर नहीं लगी कि यह आरपी और कोई नहीं, ऋषभ पंत हैं।

विवाद की शुरुआत यहां से हुई
क्योंकि उर्वशी ने इंटरव्यू में जिस तरह की बातें बताई है वह सिर्फ पंत की ओर इशारा करती है क्योंकि उन्होंने कहा था कि, मैं वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थी तब आरपी मुझसे मिलने के लिए होटल की लॉबी में घंटों इंतजार करते रहे लेकिन मैं शूटिंग में थक गई थी, मेकअप में समय लगा और फिर सो गई थी। मेरे फोन में मिस्टर आरपी के कई कॉल पड़े थे तो मैंने उनको केवल यही जवाब दिया कि जब आप मुंबई आओगे तो मिल लेंगे। फिर बाद में हम मुंबई में मिले भी, लेकिन इसके बाद मीडिया ने हम दोनों के बारे में काफी कुछ लिख दिया था और मामला बिगड़ चुका था।

उर्वशी की बात का पंत ने दिया था जवाब
उर्वशी रौतेला के इस इंटरव्यू ने काफी सनसनी मचा दी तो ऋषभ पंत भी जवाब देने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लेकर आए। इंस्टाग्राम पर स्टोरीज का ऑप्शन काफी कारगर होता है और बड़ी-बड़ी हस्तियां अपने फैंस को छोटी-छोटी जानकारी देने के लिए इसका इस्तेमाल करती रहती है। इंस्टाग्राम स्टोरी कुछ समय बाद अपने आप हट जाती है लेकिन बताया जाता है कि ऋषभ पंत ने कुछ मिनटों के अंदर ही इस इंस्टाग्राम स्टोरी को डिलीट कर दिया था।

उर्वशी रौतेला का भी रिस्पॉन्स आया
इस दौरान पंत ने कहा था कि यह कितना मजाकिया है कि कुछ लोग इंटरव्यू में बस थोड़ी सी पॉपुलरिटी पाने के लिए झूठ बोल देते हैं ताकि वह हेड लाइन में बने रहे। ऐसे लोगों को देखकर दुख होता है कि वह अपने नाम और शोहरत के लिए कितने भूखे होते हैं। भगवान उनका भला करें। इसके बाद जो हैशटैग हैं, वह कमाल के थे। पंत ने 'मेरा पीछा छोड़ो बहन' और दूसरा 'झूठ की लिमिट होती है', जैसे टैग दिए। हालांकि 7 मिनट के अंदर पंत ने पोस्ट डिलीट तो कर दी लेकिन सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल हो गई थी और इसके बाद उर्वशी रौतेला का भी एक रिस्पॉन्स आया।

मुन्नी नहीं हूं जो छोटे बच्चे के साथ बदनाम हो जाऊंगी
रौतेला ने ऋषभ पंत को छोटू भैया कहां है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि मिस्टर आरपी और कोई नहीं बल्कि ऋषभ पंत ही हैं। उर्वशी रौतेला कहती हैं, छोटू भैया को गेंद और बल्ले से ही खेलना चाहिए मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो छोटे बच्चे के साथ बदनाम होने के लिए तैयार हो जाऊंगी।
इसके बाद उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के लिए रक्षाबंधन मुबारक हो कहा और और कुछ सनसनीखेज टैग दिए जिसमें उन्होंने आरपी को छोटू भैया करार दिया, बड़ी उम्र की महिलाओं पर नजर डालने वाला बताया और एक टैग था- 'चुप रहने वाली लड़की का फायदा मत उठाना'












Click it and Unblock the Notifications