टीम इंडिया में नए विकेटकीपर की दस्तक, ईशान किशन, केएस भरत के बाद मिला एक और विकल्प
भारतीय क्रिकेट टीम में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के चोटिल होने के बाद एक बहुत बड़ा गैप आ गया है, जिसको भरने की कोशिश ईशान (Ishan Kishan) किशन और केएस भरत (KS Bharat) ने की है। भरत रेस में पीछे छूटते जा रहे हैं तो ईशान किशन की बल्लेबाजी पर भी टेस्ट मैच में बहुत ज्यादा भरोसा नहीं जताया गया है।
इस बीच 26 साल के उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर उपेंद्र यादव (Upendra Yadav) का नाम सामने आ रहा है जो भारतीय क्रिकेट टीम में दस्तक दे रहे हैं। ऋषभ पंत की चोट के बाद उपेंद्र यादव भारत में विकेटकीपिंग के एक नए विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं।

उपेंद्र यादव का क्रिकेट करियर 2014 में उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने रेलवे की ओर से खेलना शुरू कर दिया और पिछले दो रणजी सीजन में उनके करियर ग्राफ में काफी उछाल देखने के लिए मिला है।
उपेंद्र यादव अभी तक 37 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर 45.02 की औसत से बल्लेबाजी कर चुके हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 30 मैचों में 42.31 का शानदार औसत है। वे हाल ही के समय में लगातार इंडिया ए टीम की ओर से खेलते रहे हैं और ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया का हिस्सा भी थे।
उपेंद्र ने बांग्लादेश ए के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला जिसमें जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए थे। इन सब चीजों के मद्देनजर आईपीएल स्काउट ने इस खिलाड़ी को काफी उपयोगी पाया और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के 2023 सीजन में उनको अपनी स्क्वायड का हिस्सा बनाया।
इस दौरान नीदरलैंड के फील्डिंग कोच रेयान कुक ने उपेंद्र की प्रतिभा को पहचाना और कहा है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही अपनी कॉल की अपेक्षा करनी चाहिए, क्योंकि वह डॉमेस्टिक सर्किट के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक है।
इतना ही नहीं, स्टिंग ऑपरेशन से पहले भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने भी उपेंद्र के खेल को देखने के बाद कहा था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के काफी करीब है। भारतीय क्रिकेट टीम को अगली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के तहत वैसे भी कुछ अहम फैसले करने है।
भारतीय टीम अगले महीने जुलाई में वेस्टइंडीज के की धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज से WTC के नए चक्र की शुरू करने जा रहा है, और इनसाइड स्पोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी का कहना है कि हमें अब रिद्धिमान साहा से ऊपर से बाहर देखना होगा और ईशान, भरत व उपेंद्र जैसी प्रतिभाओं को तराशना होगा।
ऐसे में उपेंद्र एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर नजर आए हैं जो न केवल ऋषभ पंत की जगह भरने की कोशिश कर सकते हैं, के एस भरत से बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं और ईशान किशन की तुलना में कहीं बेहतर विकेटकीपर भी हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications