WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्ज को 9 विकेट से किया पराजित

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। दिल्ली की टीम ने 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यूपी वॉरियर्ज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 119 रनों का स्कोर हासिल किया। दिल्ली के लिए यह हासिल करना आसान काम था।

दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। शेफाली वर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वह 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। लेनिंग ने भी बेहतरीन फिफ्टी जड़ी और दिल्ली ने बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया।

up warriorz vs delhi capitals

LIVE Feed
Feb 26, 2024, 10:19 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच

दिल्ली ने 1 विकेट पर 123 रन बनाए और मैच जीत लिया, रोड्रिग्स ने चौके से जीत दिलाई, शेफाली वर्मा ने 43 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, इस सीजन दिल्ली की यह पहली जीत है
Feb 26, 2024, 10:17 PM IST

मेंग लेनिंग फिफ्टी जड़ने के बाद 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई हैं, जीत के लिए 1 रन चाहिए दिल्ली कैपिटल्स को
Feb 26, 2024, 10:12 PM IST

13 ओवर की समाप्ति, दिल्ली का स्कोर 110 रन है, मेग लेनिंग और शेफाली क्रीज पर बनी हुई हैं, जीत से थोड़ी दूर है दिल्ली
Feb 26, 2024, 10:08 PM IST

दिल्ली का स्कोर 100 के पार पहुँच गया है, शेफाली ने फिफ्टी जड़ दी है, वह 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं
Feb 26, 2024, 10:02 PM IST

यूपी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ गई है, दिल्ली के लिए लेनिंग और शेफाली क्रीज पर हैं, 11 ओवर के बाद स्कोर 93 रन
Feb 26, 2024, 9:57 PM IST

10 ओवर के बाद भी यूपी को पहली सफलता की तलाश है, दिल्ली का स्कोर 82 रन है
Feb 26, 2024, 9:48 PM IST

8 ओवर का खेल समाप्त हुआ है, दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68 रन है, शेफाली 45 और लेनिंग 22 रन बनाकर क्रीज पर है
Feb 26, 2024, 9:40 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, यूपी को विकेट की आवश्यकता है
Feb 26, 2024, 9:36 PM IST

5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 43 रन है, काफी तेज बैटिंग देखने को मिली है
Feb 26, 2024, 9:34 PM IST

शेफाली वर्मा ने 3 चौके और 1 छक्का जमाया है, वह तेजी से खेलते हुए दिल्ली का स्कोर आगे बढ़ा रही हैं
Feb 26, 2024, 9:28 PM IST

दिल्ली की तूफानी शुरुआत हुई है, लेनिंग और शेफाली ने कुछ तगड़े शॉट जड़े हैं, 3 ओवर में स्कोर 27 रन
Feb 26, 2024, 9:24 PM IST

2 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 18 रन हैं, दोनों ओपनर सुरक्षित क्रीज पर हैं
Feb 26, 2024, 9:18 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर ओपनर खेलने मेंग लेनिंग और शेफाली वर्मा आई हैं, फ़िलहाल स्कोर बिना किसी नुकसान के 3 रन है
Feb 26, 2024, 9:07 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स को मिला 120 रन का लक्ष्य

यूपी वारियर्स की महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन के स्कोर पर सिमट गई। यूपी की ओर से श्वेता सहरावत ने 45 रन की बड़ी पारी खेली। श्वेता के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट मारिज़ैन कैप ने चटकाए
Feb 26, 2024, 8:58 PM IST

श्वेता सहरावत 45 रन बनाकर आउट

यूपी वारियर्स को सातवां झटका श्वेता सहरावत के रूप में लगा है। श्वेता सहरावत 45 रन बनाकर आउट
Feb 26, 2024, 8:43 PM IST

यूपी का स्कोर 96/6

यूपी वारियर्स ने 16 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। श्वेता सहरावत 33(33) और दीप्ति शर्मा 2(3) क्रीज पर हैं।
Feb 26, 2024, 8:41 PM IST

यूपी वारियर्स को लगा छठा झटका

यूपी वारियर्स को छठा पूनम खेमनार (10) के रूप में लगा है। अरुंधति रेड्डी ने पूनम खेमनार को शिखा पांडे के हाथों कैच आउट करा दिया है। नए बल्लेबाज के रूप में दीप्ति शर्मा क्रीज पर आई हैं।
Feb 26, 2024, 8:32 PM IST

14 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 78/1

यूपी वारियर्स ने 14 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। श्वेता सहरावत 21(25) और पूनम खेमनार 9(7) क्रीज पर हैं।
Feb 26, 2024, 8:25 PM IST

किरण नवगिरे 10 रन बनाकर आउट

यूपी वारियर्स को पांचवां झटका किरण नवगिरे के रूप में लगा है। किरण नवगिरे 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं।
Feb 26, 2024, 8:20 PM IST

चार विकेट गंवाकर 40 के स्कोर पर पहुंचा यूपी

यूपी वारियर्स ने 10 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। यूपी को चौथा झटका ग्रेस हैरिस 17(18) के रूप में लगा।
Feb 26, 2024, 8:09 PM IST

8 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 27/3

यूपी वारियर्स ने आठ ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। श्वेता सहरावत 3(10) और ग्रेस हैरिस 7(11) का पूरा प्रयास टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने पर होगा
Feb 26, 2024, 7:58 PM IST

यूपी वारियर्स की बढ़ी मुश्किलें

यूपी वारियर्स की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। 5वें ओवर में उन्हें एलिसा हीली (13) के रूप में तीसरा झटका लगा है। इससे पहले तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ताहलिया मैकग्राथ (1) अपना विकेट गंवा बैठीं।
Feb 26, 2024, 7:49 PM IST

तीन ओवर के बाद यूपी का स्कोर 11/1

यूपी वारियर्स ने तीन ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं। ताहलिया मैकग्राथ और एलिसा हीली क्रीज पर हैं।
Feb 26, 2024, 7:47 PM IST

यूपी वारियर्स को पहला झटका

यूपी वारियर्स को पहला झटका वृंदा दिनेश के रूप में लगा है। वृंदा दिनेश को कैप ने शिखा पांडे के हाथों कैच आउट करा दिया है। वृंदा 5 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई हैं।
Feb 26, 2024, 7:06 PM IST

यूपी वारियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

यूपी वारियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
Feb 26, 2024, 6:20 PM IST

यूपी बनाम दिल्ली का मैच कब, कहां देखें

यूपी वारियर्स महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला मैच भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। मैच का भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Feb 26, 2024, 5:51 PM IST

यूपी के खिलाफ मजबूत स्थिति में दिल्ली

यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दिल्ली मजबूत स्थिति में है। दिल्ली कैपिटल्स का यूपी वारियर्स के खिलाफ 2-0 से जीत का शानदार रिकॉर्ड है। हालांकि, इस वर्ष, यूपी वारियर्स के पास एक मजबूत टीम लाइनअप है। यूपी वारियर्स अभी भी टूर्नामेंट के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स पर अपनी पहली जीत की तलाश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+