UAE vs SCO: यूएई और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
United Arab Emirates vs Scotland, 2nd T20: दुबई में स्कॉटलैंड और यूएई के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला यूएई की टीम ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच में स्कॉटलैंड की कोशिश सीरीज में वापसी करने की होगी। स्कॉटलैंड के खिलाफ यूएई ने पहले मुकाबले को धमाकेदार तरीके से जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
दोनों टीमों में कई मैच विनर
स्कॉटलैंड और यूएई में कई ऐसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं जो अपनी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। यूएई के खिलाफ पहला मुकाबला 8 विकेट से गंवाने के बाद स्कॉटलैंड की कोशिश दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

पिच से किसे होगा फायदा
यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, इस मैदान पर ही पहला मुकाबला खेला गया था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम अपनी बल्लेबाजी के मददगार मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को निश्चित रूप से कुछ मदद मिलेगी और वे शुरुआती ओवर में विकेट लेने की कोशिश करेंगे।
क्या बारिश डालेगी मैच में खलल
मौसम की बात करें तो मैच के दौरान यहां बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है। पहले मैच में जुनैद सिद्दीकी यूएई के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे क्योंकि वह चार विकेट लेने में सफल रहे और अपने चार ओवर में 14 रन दिए। मुहम्मद वसीम ने 43 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेलकर स्कॉटलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। दूसरे मैच में भी इन दोनों खिलाड़ियों से मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन
संयुक्त अरब अमीरात: वसीम मुहम्मद (कप्तान), तनिष सूरी (विकेटकीपर), ए शराफू, आर्यन लाकड़ा, बासिल हमीद, राहुल चोपड़ा, अयान खान, राजा अकिफुल्ला खान, जुनैद सिद्दीकी, हजरत लुकमान, मुहम्मद जुहैब।
स्कॉटलैंड: एचजी मुन्से, ओजे हेयर्स, बी मैकमुलेन, आरडी बेरिंगटन (सी), एमएच क्रॉस (विकेटकीपर), जैक जार्विस, एमए लीस्क, सीएन ग्रीव्स, एमआरजे वाट, जीटी मेन, एसएम शरीफ।












Click it and Unblock the Notifications