UAE vs NZ: न्यूजीलैंड और यूएई के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, यहां देखें लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11
New Zealand tour of United Arab Emirates, 2023: यूएई के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अपना दूसरा मुकाबला शनिवार 19 अगस्त को खेलने वाली है। पहला मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड की कोशिश दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। दूसरी तरफ यूएई इस मुकाबले को जीत सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी।
न्यूजीलैंड ने 19 रनों से जीता मैच: इस सीरीज के पहले मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने 19 रन से जीतने में कामयाबी हासिल की थी। यूएई के लिए इस मुकाबले में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 18 वर्षीय आर्यांस शर्मा ने पहले मैच में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया। अपने डेब्यू मैच में ही 43 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेलकर उन्होंने न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया। वह दूसरे मुकाबले में भी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने को होगी। भारत में इस मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। यूएई बनाम न्यूजीलैंड मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
यूएई की संभावित प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद वसीम (कप्तान), वृत्य अरविन्द, आसिफ खान, अंश टंडन, रोहन मुस्तफा, बासिल हमीद, अली नसीर, अयान खान, ज़हूर खान, कार्यिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम साउदी (कप्तान), टिम साइफर्ट, मार्क चैपमैन, विल यंग, चैड बोवेस, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, रचिन रविंद्र, काइल जेमिसन, जेकब डफी, बेन लिस्टर।












Click it and Unblock the Notifications