दक्षिण अफ्रीकी टीम से सभी सीनियर खिलाड़ी बाहर, न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई पूरी नई टीम
South Africa Test Team: न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी टेस्ट टीम में काफी नए चेहरों को शामिल किया है। कप्तान भी नया ही है। जनवरी में दक्षिण अफ्रीकी टीम को न्यूजीलैंड जाना है। फरवरी में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। नए नामों के पीछे एक कारण है।
दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग भी उसी दौरान होनी है। इससे न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम क्लेश कर रहा है। ऐसे में नए नामों को टीम में चुनने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं बचता है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ी टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले हैं।

अनुभवी खिलाड़ियों की बात की जाए तो डैन पेटरसन और डुआन ओलिवियर वापस आए हैं। उनके अलावा खाया जोंडो की भी टीम में वापसी हुई है। अनुभवहीन टीम को भेजने से न्यूजीलैंड को निश्चित रूप से फायदा होने वाला है। कीवी टीम के पास वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में अपने अंक जोड़ने का मौका होगा। दक्षिण अफ्रीकी कोच शुक्ररी कॉनराड युवा खिलाड़ियों को लेकर खुश हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच ने कहा कि पहली बार टीम के लिए टूर पर जाने वाले खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। जिन खिलाड़ियों को दौरे के लिए चुना गया है, उनके अंदर न्यूजीलैंड को चुनौती देने की पूरी क्षमता है। मुझे उम्मीद है कि पहले ही टेस्ट मैच में वे कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ खेला है, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में जाने के लिए जरूरी क्षमता का प्रदर्शन किया है।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 फरवरी को पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला यह मुकाबला माउंट मौंगानुई में खेला जाना है। दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 13 फरवरी से शुरू होगा। यह मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेल जाएगा।
दक्षिण अफ्रीकी टीम में ये खिलाड़ी हैं
नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन, जुबैर हमजा, टीशेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पैटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पिड्ट, रेनार्ड वैन टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग और खाया ज़ोंडो












Click it and Unblock the Notifications