Ashes 2023: बेयरस्टो के रनआउट पर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये 'खेल भावना' के खिलाफ था

Rishi Sunak on Jonny Bairstow Run Out:

Rishi Sunak on Jonny Bairstow Run Out: भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज मैच पर अपना बयान दिया है। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जॉनी बेयरस्टो के स्टंपिंग किए जाने से इंग्लैंड के फैंस नाखुश हैं। इंग्लैंड के कई दिग्गजों ने भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाने का काम किया है।

ब्रिटिश PM ने जताई नाराजगी: अब इस मामले पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। ऋषि सुनक के मुताबिक बेयरस्टो का विवादास्पद तरीके से आउट होना खेल भावना के खिलाफ था। ऋषि सुनक ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया की तरह इस तरीके से कोई मैच नहीं जीतना चाहेंगे।

Rishi Sunak on Jonny Bairstow 1

बेयरस्टो रनआउट विवाद: दरअसल, मैच के अंतिम दिन जब इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के दिए गए लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब यह घटना देखने को मिली। 371 रन का टारगेट चेज करते हुए इंग्लैंड ने पांचवें दिन बेन डकेट आउट हो गए। जिसके बाद बेयरस्टो बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे। 52वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेयरस्टो रनआउट हो गए। उनके रनआउट पर विवाद ने जन्म ले लिया।

इस तरह हुए आउट: कैमरुन ग्रीन ने 52वें ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर फेंकी, जिसे बेयरस्टो ने विकेटकीपर के पास जाने दिया। गेंद खेलने के बाद बेयरस्टो क्रीज से बाहर जाने लगे, तभी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टंप पर मार दिया। बेयरस्टो विकेटकीपर, फील्डर या अंपायर को बता कर क्रीज से बाहर नहीं निकले थे। इस वजह से जब गेंद विकेट पर लगी तो वह डेड नहीं हुई थी। थर्ड अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दे दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने जीते दो लगातार मैच: ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से एशेज का दूसरा टेस्ट जीतने में सफलता हासिल की। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 325 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दिए गए लक्ष्य को हासिल करने से चौथी पारी इंग्लैंड की टीम 43 रन से चूक गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+