युगांड़ा की पूरी टीम की सैलरी एक भारतीय खिलाड़ी की सैलरी से भी कम, कप्तान करते हैं पेन-पेपर की जॉब
Uganda player salary: युगांडा क्रिकेट टीम ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ युगांडा की टीम ने अपना डेब्यू मुकाबला खेला। हालांकि अपने पहले मैच में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान के खिलाफ युगांडा की टीम 125 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। लेकिन युगांडा के लिए यहां तक का सफर तय करना भी किसी सपने के सच होने जैसा ही है।
कप्तान ब्रायन मसाबा करते हैं ये काम
युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा पेपर और पेन खरीदने की नौकरी करते हैं। देश के लिए क्रिकेट खेलने के अलावा ब्रायन मसाबा एक कंपनी में मैनेजर के तौर पर पार्ट टाइम नौकरी करते हैं। उनका काम कंपनी की जरूरत के हिसाब से पेपर और पेन खरीदने का है। ब्रायन मसाबा अपनी कंपनी के बॉस को शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि वह उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए हमेशा छुट्टी दे दिया करते हैं जिसके लिए वह उनके एहसानमंद रहेंगे।

खिलाड़ियों की सैलरी है बेहद कम
युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सैलरी जानकर आपको भी उन पर तरस आ जाएगा। दरअसल, युगांडा की टीम ने क्वालीफायर में जिम्बाब्वे को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाई है। युगांडा की क्रिकेटरों की सैलरी बेहद ही कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक युगांडा के क्रिकेटर्स को दो हफ्ते के टूर्नामेंट में हर मुकाबले के लिए बस 8200 रुपये दिए जाते हैं।
मिलती है इतनी सैलरी
साल 2020 तक इन खिलाड़ियों की सैलरी 6000 रुपये थी। अगर दूसरी टीमों से तुलना करेंगे तो युगांडा के खिलाड़ियों की सैलरी बेहद ही कम है। इतना ही नहीं भारतीय टीम के एक खिलाड़ी की सैलरी युगांडा क्रिकेट टीम की पूरी सैलरी से अधिक है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए टी-20 वर्ल्ड कप का यह स्टेज कितना बड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications