UAE vs SCO: यूएई और स्कॉटलैंड के बीच पहले टी20 में टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
UAE vs SCO Pitch and Weather: यूएई में एक तरफ अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मुकाबले चल रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक और सीरीज की तैयारी हो गई है। यूएई और स्कॉटलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है और तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार को दुबई में खेला जाएगा।
टी20 क्वालीफायर में आयरलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद स्कॉटलैंड की टीम आत्मविश्वास के साथ आई है। यूएई को स्कॉटलैंड से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि घरेलू मैदान होने का फाय यूएई उठा सकती है। ऐसे में एक रोमांचक मैच हो सकता है।

यूएई vs स्कॉटलैंड पहला टी20, पिच रिपोर्ट
मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। वहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने वाली है। शुरुआत में तेज गेंदबाज भी पिच से मदद प्राप्त कर सकते हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है। इस विकेट पर चेज करने का ऑप्शन सही होगा।
यूएई vs स्कॉटलैंड फल टी20, वेदर अपडेट
मौसम की बात करें, तो बारिश की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है। दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। शाम के समय मैच होने से गर्मी को लेकर भी कोई समस्या नहीं है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। भारतीय समय के मुताबिक़ यह मैच रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
यूएई की टीम
वसीम मुहम्मद (कप्तान), आर्यन लाकड़ा, वी अरविंद (विकेटकीपर), तनिष सूरी, बासिल हमीद, ए नसीर, अयान खान, राजा अकिफुल्ला खान, मुहम्मद जवाद उल्लाह, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, राहुल चोपड़ा, मुहम्मद जुहैब, मयंक चौधरी, खालिद शाह, सागर कल्याण, समल उदावत्था, ध्रुव पराशर, अयमान अहमद, नीलांश केसवानी, ओमिद रहमान, आरएन भाटिया, ए वलथापा, ए शराफू, आसिफ खान, हजरत लुकमान, सीपी रिजवान, संचित शर्मा
स्कॉटलैंड की टीम
एचजी मुन्से, ओजे हेयर्स, बी मैकमुलेन, आरडी बेरिंगटन (कप्तान), एमएच क्रॉस (विकेटकीपर), एमए लीस्क, सीएन ग्रीव्स, एमआरजे वाट, जीटी मेन, एसएम शरीफ, टॉमस मैकिंटोश, सीबी सोल, जैक जार्विस, हमजा ताहिर, ए नील, चार्ली टियर, जे डिकिंसन












Click it and Unblock the Notifications