U19 World Cup 2026: 15 जनवरी से शुरू होगा U19 वर्ल्ड कप, आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इतिहास रचने उतरेगा भारत
U19 World Cup 2026: ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से कर रहे हैं। 15 जनवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की 16 टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 41 मैच खेले जाएंगे। इसके लिए पांच प्रमुख स्टेडियमों को चुना गया है।
छठी बार खिताब जीतना चाहेगा भारत (U19 World Cup 2026)
जिनमें बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, हरारे के ताकाशिंगा और हरारे स्पोर्ट्स क्लब, और नामीबिया के विंडहोक स्थित दो मैदान शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2024 के फाइनल में भारत को हराया था। इस बार भारतीय टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अपना बदला लेने और रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

कौन है खिताब का प्रबल दावेदार
टूर्नामेंट का फॉर्मेट काफी दिलचस्प है। हर ग्रुप से टॉप-3 टीमें 'सुपर सिक्स' राउंड में पहुंचेंगी। यहां से टीमें सेमीफाइनल और फिर फाइनल तक का सफर तय करेंगी। भारतीय टीम में इस बार भी कई युवा प्रतिभाएं शामिल हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते खिलाड़ी टीम की रीढ़ हैं। भारत को ग्रुप-A में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसी टीमों से होगा। एशिया कप चैंपियन पाकिस्तान और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भी इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
सभी 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है
ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, अमेरिका।
ग्रुप B: पाकिस्तान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड।
ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जापान।
ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, तंजानिया।
भारत: आयुष म्हात्रे (सी), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।












Click it and Unblock the Notifications