U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे वर्ल्ड कप में धमाल, कब, कहां और किसके खिलाफ है भारत का पहला मैच?

U19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होते ही टीम इंडिया पर सबकी नजरें होंगी, लेकिन चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र एक ही नाम है, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी। कम उम्र में ही जिस तरह उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं, उसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। वैभव सूर्यवंशी ने हालिया समय में अपने बल्ले से तबाही मचाने का काम किया है।

वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर उनका प्रदर्शन भारत की पूरी कहानी बदल सकता है। अब सवाल उठता है कि भारत अपने अभियान की शुरुआत कब, कहां और किसके खिलाफ करेगा। भारतीय अंडर-19 टीम अपना पहला मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगी। यह मैच ग्रुप-A के तहत आयोजित किया जाना है।

vaibhav suryavanshi

U19 World Cup: कब होगा भारत का पहला मैच?

भारतीय अंडर-19 टीम अपना पहला मुकाबला 15 जनवरी, गुरुवार को खेलेगी। इस मैच की शुरुआत स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगी, भारत में मुकाबला दोपहर 1 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में उतरने से पहले टीम इंडिया को अपनी रणनीति और संयोजन परखने का पूरा मौका मिलेगा।

U19 World Cup: कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

भारत का यह अहम मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैदान तेज आउटफील्ड और संतुलित पिच के लिए जाना जाता है, जहां बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी बराबर मौके मिलने की उम्मीद रहती है।

U19 World Cup Live Streaming: कहां देखें लाइव

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का भारत में लाइव प्रसारण जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा। इसके अलावा सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भी देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होंगे।

भारतीय टीम में ये खिलाड़ी

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर. एस. अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+