U19 World Cup 2026: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच आज, LIVE देखने का ये है धांसू तरीका
U19 World Cup 2026 IND Vs NZ: दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 में शनिवार को भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और उसकी नजरें टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी हैं। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में दबदबा बनाए रखा है।
भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा है दमदार (U19 World Cup 2026 IND Vs NZ)
भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है। बांग्लादेश और अमेरिका के खिलाफ मिली लगातार जीत ने टीम को सुपर सिक्स में पहुंचा दिया है। इससे टीम का मनोबल भी ऊंचा हुआ है। टीम की बल्लेबाजी में गहराई है, जहां कप्तान म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में भी भारत ने अब तक अनुशासित प्रदर्शन किया है।

न्यूजीलैंड की टीम पर मौसम की मार
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह टूर्नामेंट अब तक निराशाजनक रहा है, मौसम की वजह से न्यूजीलैंड अब तक मैच मैच नहीं खेल सके हैं। कीवी टीम के पिछले दोनों मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गए थे। हालांकि, दो अंक मिलने से वे दौड़ में बने हुए हैं, लेकिन मैच प्रैक्टिस की कमी उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। भारत के खिलाफ यह मुकाबला उनके लिए टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होगा।
लाइव मैच देखने का तरीका
यह मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है। टीवी पर मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर फैंस आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच का मजा उठाया जा सकता है।
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान) और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा से ठोस शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मोहम्मद एनान और डी. दीपेश जैसे गेंदबाजों पर विपक्षी टीम को रोकने की जिम्मेदारी होगी।
न्यूजीलैंड: कप्तान टॉम जोन्स और स्नेहित रेड्डी टीम के प्रमुख स्तंभ हैं। कीवी गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए अपनी लाइन और लेंथ पर विशेष ध्यान देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications