U19 WC 2022 Final : जानिए कब-कितने बजे होगा खिताबी मैच, कहां देख सकते हैं LIVE
नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार फाॅर्म दिखाया। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को डकवर्थ-लुईस पद्धति के सहारे 15 रन से हार दी थी। आइए जानें कब-कितने बजे होगा खिताबी मैच और कहां देख सकते हैं लाइव-

-मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, नॉर्थ साउंड, एंटिगुआ में होगा।
- भारतीय समयानुसार 5 फरवरी को 6.30 बजे से मैच खेला जाएगा।
-मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है, लेकिन पहले आफको इस ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
-मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग भाषाओं के चैनल्स पर प्रसारित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी बोले- उसकी तुलना कोहली से मत करो, पहले उसे कुछ सालों तक खेलने दो
दर्शकों को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों टीमों ने अभी तक विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-ए में थी और भारत की टीम ग्रुप-बी में थी। इन दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप के सभी 3 मुकाबले बड़ी आसानी के साथ अपने नाम किए। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में भी इन टीमों को विपक्षी टीमों को हराने में ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ी। ऐसे में अब दोनों के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा।
भारत ने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। उसके पास 5वीं बार खिताब जीतने का माैका है। भारत ने पहला खिताब 2002 में जीता था। फिर 2008, 2012, 2018 में खिताब जीता था। वहीं, 2006, 2016 और 2020 में फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड के पास दूसरी बार खिताब जीतने का माैका रहेगा। इंग्लैंड ने 1998 में पहली बार खिताब जीता था। उसके बाद अब जाकर दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। गाैर हो कि भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 290 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान यश धुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 110 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications