उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! खुद हुड़दंग किया और टीम इंडिया को बनाया गुनहगार, नकवी ने दी बड़ी धमकी
U-19 Asia Cup: क्रिकेट के मैदान पर हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन जब बात खेल भावना की आती है, तो पाकिस्तान अक्सर दोहरा मापदंड अपनाता है। हाल ही में अंडर-19 एशिया कप फाइनल के बाद कुछ ऐसा ही हुआ। एक तरफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर हुड़दंग मचाया, वहीं दूसरी ओर उनके मेंटॉर सरफराज अहमद अब "सच्चाई की मूरत" बनकर भारतीय टीम पर ही उंगली उठा रहे हैं। मोहसिन नकवी ने भी आईसीसी के सामने भारतीय प्लेयर्स की शिकायत करने की बात कही है।
पाकिस्तानी अंडर-19 टीम के मेंटॉर सरफराज अहमद ने एक बेहद विवादित बयान देते हुए भारतीय अंडर-19 टीम के व्यवहार को 'अनैतिक' और 'अपमानजनक' करार दिया है। सरफराज का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने खेल भावना नहीं दिखाई। लेकिन असलियत कुछ और ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जीत के बाद जिस तरह का भड़काऊ जश्न मनाया और हुड़दंग किया, वह किसी भी तरह से खेल भावना के अनुरूप नहीं था। अब इसे छिपाने के लिए सरफराज अहमद उल्टा भारत को ही उपदेश दे रहे हैं।
हाथ न मिलाने पर बिलबिलाया पाकिस्तान?
विवाद की असली जड़ वह 'हैंडशेक' (Handshake) है जो मैच के बाद नहीं हुआ। खबरों के अनुसार, भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए हाथ मिलाने से परहेज किया। यह चलन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली सीनियर टीम ने शुरू किया था, जो देश की सीमाओं पर हो रहे आतंकी हमलों (जैसे पहलगाम हमला) के विरोध में था।
सरफराज का दर्द
सरफराज अहमद को पाकिस्तान की बदतमीजी तो नहीं दिखी, लेकिन भारत का यह कड़ा स्टैंड उन्हें चुभ गया। उन्होंने कहा, "हमने ऐसी भारतीय टीमों के खिलाफ खेला है जो सम्मान करती थीं, लेकिन इन लड़कों का आचरण सही नहीं था।"
हुड़दंग कर बने सच्चाई की मूरत
पाकिस्तानी टीम ने मैच जीतने के बाद मैदान पर जिस तरह का व्यवहार किया, उसकी आलोचना खुद क्रिकेट जगत के कई जानकार कर रहे हैं। लेकिन 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' की तर्ज पर सरफराज अहमद ने दावा किया कि उन्होंने अपने खिलाड़ियों को "सम्मानजनक जश्न" मनाने के लिए कहा था। यह बयान तब हास्यास्पद लगता है जब मैदान पर उनके खिलाड़ियों का रवैया इसके बिल्कुल उलट दिखाई दिया।
मोहसिन नकवी को भी लगी मिर्ची
उधर पीसीबी हेड मोहसिन नकवी ने भी भारतीय प्लेयर्स की शिकायत करने की बात कही है। शाहबाज शरीफ द्वारा पाकिस्तानी अंडर 19 टीम के लिए आयोजित सम्मान समारोह में मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय प्लेयर्स के आचरण पर सवाल खड़ा किया, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में पाकिस्तान की हरकतें साफ़ दिखाई दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications