PAK vs SL: कप्तान सहित 2 श्रीलंकाई खिलाड़ी रातोंरात पाकिस्तान छोड़ भागे, नए कैप्टन की हुई घोषणा
PAK vs SL: इस्लामाबाद बम ब्लास्ट के बाद श्रीलंकाई टीम ने वापस अपने देश जाने का फैसला लिया था। उस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किसी भी तरह मेहमान टीम को रोक लिया और एकदिवसीय सीरीज भी खत्म हो गई। अब त्रिकोणीय सीरीज से पहले श्रीलंका के दो प्लेयर्स वापस चले गए हैं। उनमें कप्तान चरित असलंका भी हैं।
कप्तान के अलावा असिता फर्नान्डो ने भी पाकिस्तान छोड़ दिया है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि रातोंरात श्रीलंका के दो प्लेयर्स ने पाकिस्तान छोड़कर अपने देश वापस जाने का फैसला ले लिया। इसके पीछे कारण खास है।

दरअसल पाकिस्तान में ये दोनों खिलाड़ी ज्यादा बीमार हो गए और उनको वापस भेजना पड़ा। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने प्लेयर्स की उचित देखभाल के लिए वापस भेजने का निर्णय लिया है। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दोनों के जाने की व्यवस्था कर दी। यह पता नहीं चल पाया कि किस वजह से असलंका और फर्नान्डो इतने बीमार हो गए। असलंका की गैरमौजूदगी में त्रिकोणीय सीरीज़ के लिए पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान दासुन शनाका को टीम की कमान संभालने के लिए कहा गया है।
श्रीलंका ने टी20I टीम में बदलाव करते हुए पवन रत्नायके को शामिल किया है, जबकि विजयरंकथ वियासकंथ को भी स्क्वॉड में जगह मिली है। चयनकर्ताओं ने वियासकंथ को इसलिए टीम में जोड़ा क्योंकि वनिंदु हसरंगा अब भी उस हैमस्ट्रिंग टाइटनेस से उबर रहे हैं, जो उन्हें दौरे के वनडे चरण के दौरान महसूस हुई थी। वियासकंथ पाकिस्तान में टीम से सीधे जुड़ेंगे, क्योंकि वह इस समय क़तर में चल रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में श्रीलंका 'ए' की ओर से खेल रहे हैं।
इस त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंकाई टीम का पहला मुकाबला ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होना है, इस मैच का आयोजन रावलपिंडी में किया जाएगा। 20 नवंबर को यह मैच होना है। टीम की सुरक्षा पर पीसीबी काफी ध्यान दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications