जब टीवी अंपायर के नॉट आउट को ग्राउंड अंपायर ने दे दिया OUT, रिएक्शन देख हैरान रह गए दर्शक और खिलाड़ी

क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और ये खेल कभी-कभी इतना मज़ेदार हो जाता है कि आप हंसते-हंसते ज़मीन पर लोट-पोट होने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। ऐसी ही एक मजेदार घटना ने फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों और अंपायर को हंसने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल, एक टीवी अंपायर ने एलबीडब्ल्यू रिव्यू (LBW Review) के लिए नॉट आउट कहा था, लेकिन ग्राउंड अंपायर ने गलती से आउट का संकेत दे दिया। और यह घटना किसी घरेलू टूर्नामेंट में नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय खेल में देखने को मिली। जहां ये मजेदार घटना घटी, यह उत्तरी सिडनी ओवल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महिलाओं के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच था।

Ground umpire Claire Polosak

मैच में एशले गार्डनर की गेंद पर सुने लुस के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलबीडब्ल्यू की अपील गई थी। ऑस्ट्रेलिया के रिव्यू से पहले ग्राउंड अंपायर क्लेयर पोलोसाक ने शुरुआत में इसे नॉट आउट दिया। टीवी अंपायर सू रेडफर्न ने पाया कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी और इम्पैक्ट भी उसके काफी बाहर था।

टीवी अंपायर ने कहा, 'ऑफ के बाहर पिच हो रही है, इम्पैक्ट बाहर है। यह नॉट आउट है। सिग्नल अभी नॉट आउट है।' इस दौरान कैमरा फिर से ग्राउंड अंपायर क्लेयर पर पहुंच गया, जिन्होंने गलती से आउट देने के लिए अपनी उंगली उठा दी, लेकिन अच्छी बात ये रही कि उन्हें जल्द ही अपनी गलती का एहसास हुआ और अपना सिग्नल नॉट आउट में बदल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+