तुषार देशपांडे ने MS Dhoni को बताया मार्गदर्शक, चेन्नई की जीत के बाद माही को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
IPL 2023 Final: चेन्नई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कहा कि वह जानते हैं कि कप्तान एमएस धोनी उन्हें कभी गलत रास्ते पर नहीं ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कि वह एक सैनिक की तरह धोनी को फॉलो करते हैं।

IPL 2023 Final: महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल 2023 का चैंपियन बना दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल का खिताब जीत लिया है।
सीएसके के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के लिए बेशक फाइनल मुकाबला यादगार न रहा हो, लेकिन उन्होंने एमएस धोनी के नेतृत्व में शानदार सीजन का भरपूर आनंद लिया, साथ ही माही को लेकर बड़ी बात कही है।
कभी गलत रास्ते पर नहीं ले जाएंगे एमएस धोनी- देशपांडे
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कहा कि वह जानते हैं कि कप्तान एमएस धोनी उन्हें कभी गलत रास्ते पर नहीं ले जाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, देशपांडे ने कहा कि वह एक सैनिक की तरह धोनी को फॉलो करते हैं और जानते हैं कि वह उन्हें कभी गलत रास्ते पर नहीं ले जाएंगे। देशपांडे ने आईपीएल 2023 में 16 मैचों में 21 विकेट लिए।
देशपांडे ने धोनी को बताया मार्गदर्शक
उन्होंने कहा कि, 'आप जानते हैं कि आपके पास कोई है जो मार्गदर्शन करेगा और राह दिखाएगा जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं जा रही होंगी। वह (धोनी) एक निस्वार्थ व्यक्ति हैं और चीजों को सरल रखते हैं। वह चीजों को उलझाते नहीं हैं और आपके बुरे समय में आपके साथ रहेंगे। एक फौजी की तरह मैं बस वही करूंगा जो वह कहेंगे। मैं जानता हूं कि वह मुझे कभी गलत रास्ते पर नहीं ले जा सकते।'
उन्होंने आगे कहा कि धोनी अपने प्लान के लिए स्पेसिफिक प्लान तैयार रखते हैं, साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर उन्हें लागू करने की भी इजाजत देते हैं। धोनी ने अहमदाबाद में अपने पांचवें आईपीएल खिताब के लिए सीएसके का नेतृत्व किया, जिसके बाद टूर्नामेंट के इतिहास में सीएसके संयुक्त रूप से एमआई के साथ सबसे सफल टीम बन गई है।
देशपांडे ने कहा कि, धोनी की योजना बहुत स्पष्ट है कि आपको यही करना है और फिर इसी को अमल करना है। आजादी भी देंगे और जरूरत पड़ने पर अपनी बात भी रखेंगे। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास टॉप पर खेलने के लिए सब कुछ है, बस शांत रहो, एक गहरी सांस लो।'
28 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि धोनी अपने साथियों को सपोर्ट करते हैं, जो युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत जरूरी है। जीटी की पहली पारी के बाद बारिश के खेल में खलल डालने के बाद 15 ओवर में 171 रन बनाने थे। उन्होंने गेंदबाजी के समय मेरा सपोर्ट किया जो (युवा) खिलाड़ी चाहते हैं। दरअसल, आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद, धोनी ने पुष्टि की कि वह टूर्नामेंट के बाद रिटायरमेंट नहीं लेंगे और अगले सीजन वापस खेंलेगे।












Click it and Unblock the Notifications