IPL में कहर बरपाने वाले तुषार देशपांडे को मिला दलीफ ट्रॉफी में खेलने का मौका, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Sports News: बाएं हाथ के चोटिल तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) की जगह रविवार को मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (tushar deshpande) को दलीप ट्रॉफी (Duleep trophy) के लिए वेस्ट जोन (West Zone) की टीम में शामिल किया गया। देशपांडे ने प्रथम श्रेणी के 29 मैचों में 27.77 की औसत से 80 विकेट लिए हैं।

सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज सकारिया गेंदबाजी वाले हाथ में कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, 'उन्हें ठीक होने में दो से तीन हफ्ते लगेंगे।' दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन से होगा। सेंट्रल ने क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन को 170 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

tushar deshpande

28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज देशपांडे ने हाल ही में आईपीएल 2023 विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सफल सीजन बिताया था, उन्होंने 16 मैचों में 21 विकेट लेकर फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज और सूची में कुल मिलाकर छठे स्थान पर रहे। देशपांडे ने अब तक 29 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 27.77 की औसत और 3.16 की इकोनॉमी से 80 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+