IPL 2024: हार्दिक पांड्या को नहीं मिलेगी टी20 वर्ल्ड कप में जगह? CSK के खिलाड़ी ने काट दिया पत्ता
Hardik Pandya: आईपीएल के बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर मंथन चल रहा है। यह देखा जा रहा है कि टीम इंडिया में किन नामों को शामिल किया जाएगा। आईपीएल में इस समय कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं और तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन अब तक कुल 6 मुकाबले खेल चुके हैं। आईपीएल आधा होने के बाद ही टीम इंडिया का चयन होना है। ऐसे में हार्दिक पांड्या के सलेक्सन के ऊपर तलवार लटक रही है, पांड्या ने प्रभावित नहीं किया है।

6 मुकाबले खेलने के बाद हार्दिक पांड्या के बल्ले से महज 131 रन आए हैं। टीम जब दबाव में होती है, तो वह फिनिश करने में नाकाम रहे हैं। गुजरात के लिए आईपीएल खेलते हुए पांड्या बतौर फिनिशर खेलते थे लेकिन इस बार उनमें वह बात नजर नहीं आ रही हैं।
अगर पांड्या का यही प्रदर्शन आगामी कुछ मैचों में जारी रहेगा, तो वह टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के हकदार नहीं लगते। हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी भी प्रभावशाली नहीं रही है। चेन्नई के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में पांड्या को 26 रन पड़े थे, वही हार का कारण भी बना था। ओवरऑल देखा जाए, तो पांड्या लय में नहीं हैं और उनके ऊपर मुंबई की कप्तानी का दबाव भी है।
पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। आईपीएल में भी खराब प्रदर्शन रहने पर उनको शायद ही टी20 टीम में जगह मिले। दूसरी तरफ पांड्या की जगह लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का एक खिलाड़ी तैयार नजर आ रहा है।
शिवम दुबे इस आईपीएल में हार्दिक पांड्या से हर मामले में आगे हैं। दुबे ने 6 मैच खेलकर 242 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी करीबन 164 का रहा है। चेन्नई के लिए उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की है। वह टी20 वर्ल्ड कप में आने के प्रबल दावेदार बनते जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications