IND vs SL: बारिश के कारण भारत-श्रीलंका मैच में बाधा, जानिए कब होगा टॉस और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Indis vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में बारिश का खतरा बताया गया था और वही देखने को मिली। बारिश रुकने के बाद आउटफील्ड समय पर तैयार नहीं हो पाई। इस वजह से खेल निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया।

समय पर टॉस नहीं हो पाया। पिछले मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। बाद में टॉस के लिए एक नये समय का निर्धारण किया गया। श्रीलंकाई टीम के लिए प्रतिष्ठा बचाने का अंतिम मौका इस मैच में है। भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है।

ind vs sl

टॉस का नया समय भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 40 मिनट निर्धारित किया गया। पहली गेंद डालने का समय रात 8 बजे रखा गया। इतना समय बर्बाद होने के बाद ओवरों में कटौती करने को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई। पूरे ओवरों का मुकाबला रखा गया।

पिछले मैच में भी बारिश का खलल देखने को मिला था और उस समय भी निर्धारित टाइम पर मुकाबले का टॉस नहीं हो पाया था। इसके बाद जब टॉस हुआ तो, ओवर नहीं काटे गए थे। श्रीलंकाई टीम ने अपनी बैटिंग आराम से की थी लेकिन भारतीय पारी के दौरान बारिश आ गई।

इसके बाद भारतीय टीम की पारी में ओवर काटे गए और लक्ष्य में भी रन कम हुए। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से भारतीय टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज इस सीरीज के दौरान धांसू फॉर्म में दिखाई दिए हैं।

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में बैटिंग करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया था। टीम इंडिया ने इस मुकाबला को 43 रनों से जीत दर्ज करते हुए लीड ली थी और बाद में अगला मैच जीतकर भारत ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+