Yo-Yo Test में ये 3 भारतीय खिलाड़ी हैं टॉप पर, कोहली-पांड्या सबको पीछे छोड़ा
Yo-Yo Test: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में समय के साथ कई चीजें बदली हैं। इसमें फिटनेस एक बड़ा फैक्टर रहा है। फिटनेस में खिलाड़ियों ने काम काम किया है। क्रिकेट बोर्डों ने भी अपने खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट तय किये हैं। यो-यो टेस्ट भारतीय टीम के लिए अनिवार्य है।
यो-यो टेस्ट टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के लिए लागू किया गया है। साल 2017 में भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच शंकर बासू इसको लेकर आए थे। यो-यो टेस्ट में सर्कुलर रनिंग होती है। खिलाड़ियों के लिए 23 लेवल होते हैं, पांचवें लेवल से शुरुआत होती है।

हर शटल के बीच खिलाड़ी को 40 मीटर की दूरी तरी करनी होती है। अलग-अलग लेवल पर गति भी अलग हो जाती है। उदाहरण के लिए अगर किसी खिलाड़ी की स्पीड 17 है और वह 4 शटल पूरे कर लेता है, तो स्कोर 17.4 माना जाएगा। टीम इंडिया का पासिंग स्कोर अभी 16.5 किया गया है। कोहली ने सोशल मीडिया पर अपना स्कोर 17.2 जारी किया था। बोर्ड ने उनको फटकर लगाई थी। तीन भारतीयों का जिक्र यहाँ किया है जिनका स्कोर सबसे ज्यादा है।
अहमद बांडी
यह खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर से आता है। रणजी टीम में टीम के लिए बतौर ओपनर खेलने वाले इस खिलाड़ी ने साल 2018 में 19.4 का यो-यो टेस्ट स्कोर हासिल किया था। इस लिस्ट में वह टॉप पर आते हैं। अहमद ने अपने इस स्कोर से हर किसी को चौंका दिया था।
मयंक डागर
मयंग डागर एक ऑल राउंडर हैं जो हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म गेंदबाज डागर ने भी यो-यो टेस्ट में अपना नाम शामिल कराया है। ख़बरों के अनुसार मयंक डागर ने यो-यो टेस्ट में 19.3 का स्कोर हासिल किया था।
मनीष पांडे
भारतीय टीम के खिलाड़ी मनीष पांडे फ़िलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन यो-यो टेस्ट में उनके नाम भी एक आंकड़ा है। उन्होंने 19.2 का स्कोर हासिल किया है। मनीष पांडे काफी समय तक टीम इंडिया में सफेद गेंद क्रिकेट खेले हैं। हार्दिक पांड्या ने भी 19 का स्कोर हासिल किया था।
नोट: यह जानकारी theyoyotest.com के आधार पर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications