वनडे में किस बल्लेबाज के नाम है सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड, टॉप-10 की लिस्ट में एक से बढ़कर एक धुरंधर

चैंपियंस ट्रॉफी के आगामी टूर्नामेंट को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगा, जबकि अगले दिन यानी 20 फरवरी को भारत बनाम बांग्लादेश के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। इस बीच उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जिनके नाम वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक

इस लिस्ट में पहला नाम भारत के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर का है, जिन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODI) में 96 अर्धशतकों के साथ सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। अपने पूरे करियर में तेंदुलकर ने 463 बार मैदान में कदम रखा और 44.83 की शानदार औसत से 18,426 रन बनाए।

Top 10 Batters with most fifties

दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं श्रीलंका के महान कुमार संगकारा, जिन्होंने 380 पारियों में 93 अर्धशतक लगाए हैं और तीसरे नंबर पर हैं साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस, जिन्होंने 314 पारियों में 86 अर्धशतक लगाए हैं। ये सभी खिलाड़ी इस फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की क्षमता को दर्शाते हैं।

लिस्ट में नंबर चार पर पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक

वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वालों कि लिस्ट में नंबर चार पर पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक का नाम है, जिन्होंने 250 पारियों में 83 अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट में नंबर पांच पर भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड का नाम है, जिनके नाम 318 पारियों में 83 अर्धशतक हैं।

  • 1. सचिन तेंदुलकर (भारत)- 96 अर्द्धशतक
  • 2. कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 93 अर्द्धशतक
  • 3. जैक कालिस (दक्षिण अफ्रीका)- 86 अर्द्धशतक
  • 4. इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान)- 83 अर्द्धशतक
  • 5. राहुल द्रविड़ (भारत)-83 अर्द्धशतक
  • 6. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 82 अर्द्धशतक
  • 7. महेला जयवर्धने (श्रीलंका)-77 अर्द्धशतक
  • 8. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)- 73 अर्द्धशतक
  • 9. विराट कोहली (भारत)- 72 अर्द्धशतक
  • 10. सौरव गांगुली (भारत)- 72 अर्द्धशतक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+