रन लुटाने में टॉप और विकेट लेने में लास्ट, सिराज भारत के सबसे खराब गेंदबाज, IPL की तरह दिए इतने रन

World Cup 2023, Mohammed Siraj: ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही वर्ल्ड कप 2023 अपने अंजाम तक पहुँच गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल मैच में टीम इंडिया को पराजित कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कंगारुओं ने 6 विकेट से मैच जीतकर करोड़ों फैन्स का दिल तोड़ दिया।

भारतीय टीम की गेंदबाजी को लेकर इस वर्ल्ड कप में काफी चर्चा रही है। टीम के गेंदबाजों की लय भी देखने को मिली। मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। 24 विकेट लेकर शमी चार्ट पर टॉप थे, एडम जैम्पा 23 विकेट के साथ शमी के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे।

mohammed siraj

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की लेकिन मोहम्मद सिराज की लाइन और लेंथ यहाँ भी आईपीएल की तरह रही। हालांकि उनको विकेट मिले लेकिन रन रोकना भी अहम होता है। टीम इंडिया के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर यहाँ चर्चा की गई है। भारत के सबसे खराब गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे।

मोहम्मद सिराज: टीम इंडिया के पांच गेंदबाजों में सबसे ज्यादा रन सिराज ने ही खर्च किये हैं। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट झटके हैं लेकिन 469 रन भी खर्चे हैं। बेस्ट इकोनमी वाले टॉप 15 गेंदबाजों में भी उनका नाम नहीं है। भारत की तरह से सिराज से ज्यादा रन किसी ने नहीं लुटाये। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए सिराज की पिटाई इसी तरह होती थी। उनकी गेंदबाजी में लेंथ खराब रही।

कुलदीप यादव: सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीयों में कुलदीप यादव का नाम दूसरे स्थान पर आता है। उन्होंने वर्ल्ड कप में 15 विकेट हासिल किये लेकिन 424 रन भी खर्च किये हैं। कुलदीप कुछ मौकों पर महंगे साबित हुए लेकिन टीम के लिए अहम साबित हुए।

रविन्द्र जडेजा: रविन्द्र जडेजा ने इस वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया। वह 16 विकेट लेने में सफल रहे। जडेजा ने कम रन खर्च किये। उनकी गेंदबाजी में कुल 398 रन ही आए। अपनी स्पिन गेंदबाजी में रन रोकने की क्षमता उन्होंने भरपूर दिखाई।

जसप्रीत बुमराह: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस लिस्ट में चौथे नम्बर पर आता है। बुमराह ने भारतीय टीम के लिए 11 मैच खेले और 20 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उन्होंने 373 रन खर्च किये। उनकी इकोनमी रेट अच्छी रही है।

मोहम्मद शमी: टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज शमी का जलवा देखने को मिला है। शमी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके। उन्होंने मैच भी कम खेले थे। 7 मैचों में ही उन्होंने यह कारनामा कर दिया। शमी की गेंदबाजी पर कुल 257 रन आए। टॉप 25 गेंदबाजों में सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज शमी ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+