Year Ender 2024: वनडे क्रिकेट में इस साल किसने बरपाया कहर, ये रहे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Top Five Highest Wicket-Taker: आज हम क्रिकेट के इस खत्म होते रोमांचक साल के बारे में बात करेंगे, जोकि रोमांच और प्रेरणा से भरा रहा। जहां एक ओर खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन फॉर्म से सबको हैरान किया, वहीं कुछ रिकॉर्ड्स ने हमारे दिलों में अपनी खास जगह बनाई। चलिए जानते हैं इस साल के कुछ दिलचस्प आंकड़े।

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे साल के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2024 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा मैच श्रीलंका ने जीते।

Top five highest wicket-taker

1 वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) - 26 विकेट

अनुभवी श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने इस साल वनडे में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में 2024 का समापन किया, उन्होंने 15.61 की औसत से सिर्फ 10 मैचों में 26 विकेट हासिल किए। हसरंगा का इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे यादगार प्रदर्शन चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 7/19 का स्कोर बनाकर टीम को तीन विकेट से जीत दिलाने में मदद की।


2. दिलन हेइलिगर (कनाडा) - 26 विकेट

कनाडा के मीडियम पेसर गेंदबाज दिलन हेइलिगर (Dilon Heyliger) ने 2024 में 14 मैचों में 22 की औसत से 26 विकेट लेकर वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन में एक बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट शामिल हैं। दिलन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/31 रही जो कि सितंबर में किंग सिटी में नेपाल के खिलाफ आई।

3. आर्यन दत्त (NED)- 21 विकेट

नीदरलैंड के ऑफ़ स्पिनर आर्यन दत्त (Aryan Dutt ) ने 2024 में 12 मैचों में 18.71 की औसत से 21 विकेट लेकर तीसरे सबसे ज़्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन में एक बार पांच विकेट लेना भी शामिल है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 6/34 रही जो कि कीर्तिपुर में नामीबिया के खिलाफ आई।

4. अल्लाह ग़ज़नफ़र (AFG) - 21 विकेट

अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) ने 2024 में 21 विकेट अपने नाम किए। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन, 6/26, बांग्लादेश के ख़िलाफ़ शारजाह में आया, जहां उनके स्पेल ने मेज़बान टीम को 92 रनों की शानदार जीत दिलाई। उनके प्रयासों के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

5. नोस्टुश केंजीगे (यूएसए) - 20 विकेट

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के स्पिनर नोस्टुश केंजीगे (Nosthush Kenjige) ने 2024 में 12 मैचों में 21.90 की औसत से 20 विकेट लिए। अपनी विविधताओं के लिए जाने जाने वाले नोस्टुश के प्रभावशाली टैली में चार विकेट हॉल शामिल हैं। 2024 में केंजीगे का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन डलास में नेपाल के खिलाफ़ आया, जहां उन्होंने 4/52 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+