IPL 2023: आईपीएल की फ्लॉप-11 से टीमें चाहेंगी छुटकारा, अपने खराब प्रदर्शन से किया बेहद निराश
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस हम आपका परिचय उन 11 खिलाड़ियों कराने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे खराब प्रदर्शन किया।

IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन समाप्त हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। क्रिकेट में आईपीएल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी और टीम की किस्मत बदलने का शानदार मौका मिलता है।
इस मंच पर युवा अपने जोश और पूराने खिलाड़ी अपने अनुभव के दम पर करियर को एक नई दिशा देते हैं, आइए जानते हैं इस सीजन कौन-कौन खिलाड़ी टीम के लिए फ्लॉप साबित हुए।
आईपीएल में इन 11 खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीमों को किया निराश
- आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। कैपिटल्स को उनसे बहुत उम्मीद थी, उन्होंने इस सीजन आठ मैचों में 13.25 की औसत और 124.70 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 106 रन बनाए, इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। पूरे सीजन उनके बल्ले से सिर्फ एक छक्का देखने को मिला।
- आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के दीपक हुड्डा ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। उन्होंने 11 मैच खेले, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। दीपक ने 6.90 की औसत से सिर्फ 69 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर सिर्फ 17 रन रहा है।
- आईपीएल के 16वें सीजन में दिनेश कार्तिक ने आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस सीजन उन्होंने कुल 13 मैच खेले, जहां वे बल्ले से कोई भी कमाल नहीं कर सके। इस दौरान उन्होंने 11 के औसत से सिर्फ 140 रन बनाए, और चार बार जीरो पर आउट हुए।
- सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन भी राहुल त्रिपाठी पर भरोसा जताया, लेकिन वे टीम के भरोसे पर खरे नहीं उतर सके। राहुल ने कुल 13 मैच खेलकर सिर्फ 273 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम एक अर्धशतक भी है।
- आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन करने वालों की लिस्ट में अगला नाम एसआरएच के खिलाड़ी हैरी ब्रूक का है, जिनके प्रदर्शन से टीम के हाथ सिर्फ निराशा लगी। हैरी ब्रूक ने एक शतकीय पारी के अलावा याद रखने जैसा कुछ नहीं किया। उन्होंने 11 पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए।
- राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग इस सीजन अपने खराब प्रदर्शन के चलते सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हुए। उन्होंने कुल 7 मैच खेले और सिर्फ 78 रन बनाए।
- राजस्थान रॉयल्स के जेसन होल्डर ने भी काफी खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 12 रन बनाए और गेंदबाजी में भी सिर्फ चार विकेट अपने नाम किए।
- इस लिस्ट में अगला नाम मुंबई के अर्जुन तेंदुलकर का है, जोकि आईपीएल 2023 में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने इस सीजन सिर्फ तीन विकेट अपने नाम किए, और पंजाब के खिलाफ मैच में 31 रन लुटाए थे। अर्जुन मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बने।
- आईपीएल 2023 में एसआरएच (SRH) के वॉशिंगटन सुंदर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उन्होंने इस सीजन 7 मैचों में सिर्फ 60 रन बनाए और तीन विकेट अपने नाम किए।
- उमरान मलिक से हैदराबाद (SRH) को काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ पांच विकेट लेकर सभी को निराश कर दिया।
- आरसीबी के शाहबाज अहमद का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 42 रन बनाए, और गेंदबाजी में सिर्फ एक विकेट ही ले सके।
ये भी पढ़ें- IPL 2023 Final: आईपीएल फाइनल को लेकर गजब का क्रेज! इंग्लैंड से Live मैच देखती नजर आई टीम इंडिया












Click it and Unblock the Notifications