IPL 2023 Final: आईपीएल फाइनल को लेकर गजब का क्रेज! इंग्लैंड से Live मैच देखती नजर आई टीम इंडिया
आईपीएल 2023 फाइनल के प्रति सिर्फ फैंस ही दीवाने नहीं हैं, बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम भी यूके से लाइव मैच देख रही है। बीसीसीआई ने अपने प्रशिक्षण सेशन को पूरा करने के बाद स्क्रीन पर मैच देखते सदस्यों की तस्वारी जारी की है।

IPL 2023, GT vs CSK Final: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला तय शेड्यूल के अनुसार 28 मई को होना था, जोकि बारिश के कारण आज 29 मई को खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताब के लिए रोचक भिड़ंत हो रही है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है, और जीटी को बल्लेबाजी मिली है। फाइनल के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, इस मुकाबले को यूके (UK) से भारतीय टीम लाइव देख रही है।
दरअसल, पूरे क्रिकेट जगत की तरह इंग्लैंड में भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) टीम के सदस्य आईपीएल 2023 के फाइनल को लाइव देख रहे हैं। बीसीसीआई ने अपने ट्रेनिंग सेशन को पूरा करने के बाद स्क्रीन पर मैज देखते भारतीय टीम के सदस्यों की कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं।
बीसीसीआई के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर की गई तस्वीरों में मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, अक्षर पटेल, उमेश यादव और आकाश दीप समेत मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को देखा जा सकता है, जोकि आईपीएल फाइनल लाइव देखते हुए देखे जा सकते हैं।
Training ✅
— BCCI (@BCCI) May 29, 2023
Now showing🚍: @IPL | #TATAIPL pic.twitter.com/ZasxBxxBgT
दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में आईपीएल 2023 का फाइलन खेल रही चेन्नई और गुजरात को छोड़कर अन्य आईपीएल टीमों में शामिल टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। आईपीएल फाइनल मैच के बाद गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड के लिए निकलेंगे।
भारतीय टीम फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट। स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव।












Click it and Unblock the Notifications