IPL 2023: 10 मैचों में 46 करोड़ 90 लाख की कमाई, स्टार स्पोर्ट्स पर पैसों की बारिश, धोनी-कोहली का जलवा

IPL 2023 on Star Sports: आईपीएल में प्लेऑफ की रेस अब काफी मजेदार हो गई है। हैदराबाद ने जीत के साथ ही प्लेऑफ की रेस में अभी भी खुद को बरकरार रखा है।

 IPL 2023

RCB and CSK Most Popular Teams in ipl 2023: आईपीएल 2023 में अब टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों पर सबकी नजरें रहेगी। आईपीएल इस समय ऐसे मुकाम पर है, जहां हर हार और जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर बड़ा फर्क देखने को मिलेगा। अभी सभी टीमों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है।

मजेदार हो रहे हैं मुकाबले: इस सीजन आईपीएल के सभी मुकाबले काफी क्लोज हो रहे हैं। पिछली रात हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेला गया मुकाबला भी बेहद रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। एक वक्त पर जो मैच राजस्थान जीत चुकी थी एक नो बॉल के कारण उन्हें वह गंवाना पड़ा। राजस्थान की ये गलती उन्हें प्लेऑफ से बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है।

स्टार स्पोर्ट्स को फायदा: आईपीएल मैचों के दौरान टीमों के अलावा फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आईपीएल मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट देख रहे हैं। जिसका फायदा स्टार स्पोर्ट्स को हो रहा है। इस सीजन के लिए टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास है और उन्होंने इससे जमकर कमाई भी कर ली है।

जमकर हो रही है कमाई: स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल के टॉप 10 मुकाबलों से ही 46 करोड़ 90 लाख की कमाई कर ली है। स्टार स्पोर्ट्स के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस होटस्टार को इस सीजन आईपीएल की मेजबानी नहीं मिली थी। इसके बावजूद टीवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अधिकतर फैंस स्टार स्पोर्ट्स के जरिए ही मैच का मजा ले रहे हैं।

सीएसके और आरसीबी का मुकाबले से आए पैसे: सबसे अधिक पैसा कमाने का काम स्टार स्पोर्ट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के मुकाबलों से किया है। इन दोनों टीमों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, जिसका सीधा असर इनके मैचों पर देखने को मिला है। स्टार स्पोर्ट्स को आने वाले मुकाबलों से भी इस तरह की कमाई की उम्मीद होगी।

जियो पर फ्री है मैच: जियो सिनेमा पर फैंस इस सीजन आईपीएल के मैचों का मजा फ्री में उठा रहे हैं। इसके बावजूद स्टार स्पोर्ट्स ने जबरदस्त कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। स्टार स्पोर्ट्स को सबसे ज्यादा कमाई गुजरात और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले से हुई थी। इस मैच से उन्होंने 5 करोड़ 60 लाख रुपये कमाए हैं।

जानिए किस मैच से मिले कितने पैसे

GT vs CSK: 5.6 करोड़
CSK vs RCB: 5.2 करोड़
CSK vs KKR: 5.1 करोड़
CSK vs LSG: 5 करोड़
RCB vs MI: 4.6 करोड़
MI vs CSK: 4.5 करोड़
KKR vs RCB: 4.5 करोड़
PBKS vs SRH: 4.3 करोड़
RCB vs KKR: 4.1 करोड़
RCB vs LSG: 4 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+