CSA T20 Challange: टी20 मैच में बन गए 500 से ज्यादा रन, इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने 57 गेंदों में ठोक दिए 162 रन

CSA T20 Challange क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यह हम कई बार देख और सुन चुके हैं। अक्सर क्रिकेट मैच में कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो पहले कभी न देखा गया हो और न सुना गया है। कुछ ऐसा ही हुआ है दक्षिण अफ्रीका में चल रही CSA T20 Challange league में जहां एक ऐसा मैच देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, इस लीग में सोमवार को टाइटंस और नाइट के बीच मुकाबला था। इस मैच में रनों की ऐसी बारिश हुई कि दोनों टीमों के गेंदबाज की खूब धुनाई भी हुई।

Recommended Video

    CSA T20 challenge में आया 'Baby AB' का तूफान, गेंदबाजों पर जमकर गरजे | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    टाइटंस के बल्लेबाजी ने खेली 162 रन की पारी

    टाइटंस के बल्लेबाजी ने खेली 162 रन की पारी

    आपको बता दें कि सोमवार को सेनवेस पार्क में खेले गए मुकाबले में टोटल 500 से ज्यादा रन बने और टाइटंस के एक बल्लेबाज ने 57 गेंदों में 162 रन की पारी खेल डाली। Dewald Brevis ने 284.21 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके और 13 ही छक्कों की मदद से 162 रन बना दिए। ब्रेविस की बल्लेबाजी सामने वाली टीम के गेंदबाज सहम से गए। टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए। 272 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स की टीम ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की, लेकिन वो लक्ष्य से 41 रन से पीछे रह गए।

    इतिहास में दर्ज हो गया इस मैच का रिकॉर्ड

    इतिहास में दर्ज हो गया इस मैच का रिकॉर्ड

    नाइट्स की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 230 रन ही बना सकी। नाइट्स की ओर से ओपनर Gihahn Cloete ने 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा नाइट्स का कोई बल्लेबाज ऐसी पारी नहीं खेल सका, जिससे कि मैच जीता जा सके। आपको बता दें कि यह मुकाबला टी20 क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। इस ऐतिहासिक मैच में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी टी20 मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बने हैं, फिर चाहे वो घरेलू क्रिकेट में ही क्यों न बने हो। इसके अलावा पहली बार किसी टी20 मैच में भी 36 छक्के भी लगे हैं।

    ब्रेविस के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

    ब्रेविस के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

    आपको बता दें कि इस मैच के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे, जिन्होंने 162 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 284 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके और 13 छक्के लगाए। आपको बता दें कि डेवाल्ड ब्रेविस टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 150 रनों की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं वनडे में यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ही एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में 150 रन 64 गेंदों में बनाए हुए हैं। उन्होंने यह पारी 2015 में खेली थी। वहीं ब्रेविस ने 52 गेंदों में 150 रन बना लिए। आपको बता दें कि मेन्स टी20 क्रिकेट में ब्रेविस से पहले क्रिस गेल 53 और ग्रहाम नेपियर 57 गेंदों में 150 रन बना चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+