Timed Out: टाइम आउट का समय 3 मिनट, तो क्यों मैथ्यूज को दिया गया 2 मिनट में आउट, जानें पूरी कहानी
Angelo Mathews Timed Out: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट की चर्चा काफी जोरों पर है। एंजेलो मैथ्यूज के क्रीज पर आने के बाद अपील हुई और अम्पायर ने उनको वापस जाने के लिए कह दिया। नियमों की बातें भी काफी हो रही है। आईसीसी के नियमों में भी टाइम आउट कर जिक्र है।
आईसीसी के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबन क्रिकेट क्लब एमसीसी ने टाइम आउट का नियम स्पष्ट किया है। आईसीसी के नियमों में यह बात लिखी हुई है कि 3 मिनट के अंदर कोई बल्लेबाज गेंद का सामना करने के लिए तैयार नहीं होता है, तो टाइम आउट दिया जा सकता है।

नियमों में आर्टिकल 40.1.1 में लिखा हुआ है कि रिटायर होने या आउट होने के बाद नया बल्लेबाज अगर 3 मिनट के अंदर तैयार नहीं होगा, तो आउट दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसमें यह भी वर्णन किया गया है कि इस तरह आउट होने के बाद विकेट गेंदबाज के खाते में नहीं जोड़ा जाएगा।
अब सवाल यह है कि तीन मिनट का समय होने के बाद 2 मिनट में ही मैथ्यूज को आउट क्यों दे दिया गया। इस असमंजस को दूर करता है वर्ल्ड कप का नियम। वर्ल्ड कप में बल्लेबाज को तैयार होने के लिए 2 ही मिनट का समय दिया गया है। उसी के तहत मैथ्यूज को आउट दिया गया था।
हालांकि मैथ्यूज ने वीडियो प्रूफ दिखाते हुए बताया है कि उनके हेलमेट का स्ट्रेप जब टूटा था, उस समय 2 मिनट भी नहीं हुए थे। कुछ सेकंड बचे हुए थे। यहाँ चौथे अम्पायर ने भी गलती कर दी और उनको आउट दे दिया। मैथ्यूज ने वीडियो जारी करते हुए पूरे घटनाक्रम को दर्शाया है।
शाकिब अल हसन को लेकिन मैथ्यूज ने कहा कि इस खिलाड़ी के लिए मेरे दिल में सम्मान था लेकिन वाब सम्मान अब शाकिब अल हसन के लिए नहीं रहा है। शाकिब अब वह रेस्पेक्ट खो चुका है। उधर शाकिब का कहना है कि अगर नियमों के तहत आउट हुआ है, तो मुझे कोई पछतावा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications