'मैं और सिर्फ मैं..,' पूर्व कप्तान ने बेन स्टोक्स को बताया स्वार्थी, संन्यास से वापसी पर जमकर की आलोचना

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने स्टोक्स की वापसी पर उनकी जमकर आलोचना की है। पेन ने कहा कि विश्व कप में खेलने के इंतजार में 12 महीने से मेहनत कर रहे इंग्लैंड के क्रिकेटरों को स्टोक्स के कारण बाहर बैठना होगा।

32 वर्षीय स्टोक्स ने पिछले साल जुलाई में वनडे से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन वह हाल ही में रिटायरमेंट से वापस आए और घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों का मैच खेलने के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए, जोकि भारत में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिहाज से काफी अहम सीरीज मानी जा रही है।

Ben Stokes

एक तरफ जहां इंग्लैंड 5 अक्टूबर से भारत में होने वाले विश्व कप से पहले वनडे टीम में इस ऑलराउंडर की वापसी को लेकर उत्साहित है, तो वहीं पेन ने संकेत दिया कि स्टोक्स स्वार्थी हो रहे हैं। पेन ने सेन रेडियो पर कहा कि, 'बेन स्टोक्स एक दिवसीय संन्यास से वापस आ रहे हैं, मुझे यह दिलचस्प लगा।'

उन्होंने कहा कि, 'यह थोड़ा सा था, 'मैं, मैं और सिर्फ मैं जैसा है, क्या ऐसा नहीं है? यह इस तरह से है कि 'मैं चुनूंगा कि मैं कहां खेलना चाहता हूं और कब खेलना चाहता हूं' और 'मैं बड़े टूर्नामेंटों में खेलूंगा' पेन ने कहा कि विश्व कप में खेलने के इंतजार में 12 महीने से मेहनत कर रहे इंग्लैंड के क्रिकेटरों को स्टोक्स के लिए जगह बनाने के लिए बाहर बैठना होगा।

स्टोक्स को सितंबर में सीमित ओवरों की सीरीज में न्यूजीलैंड दौरे का सामना करने के लिए 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया गया है और उनके एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने की संभावना है, क्योंकि गेंदबाजी से उनके घुटने की पुरानी चोट बढ़ गई है।

पेन ने संकेत दिया कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए स्टोक्स को शामिल करने का इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का फैसला हैरी ब्रुक की कीमत पर आया था। ब्रूक, जो प्रति गेंद के आधार पर सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए- उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 1,058 गेंदें लीं, जोकि टीम में जगह पाने में असफल रहे हैं।

पेन ने कहा कि 'संभवतः इंग्लैंड और भारत प्रबल दावेदर हैं। मुझे लगता है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम जोश के साथ खेलती है, तो वह वर्ल्ड कप जीत सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+