ताबड़तोड़ बैटिंग की तरह कमाई भी धुआंधार करते हैं टिम डेविड, होश उड़ा देगी कुल नेटवर्थ
Tim David Net Worth: वैसे तो ऑस्ट्रेलिया की टीम में तूफानी बैटिंग करने वाले खिलाड़ी आते रहे हैं लेकिन टी20 इतिहास में उनका सबसे तेज इंटरनेशनल शतक अब आया है। टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बैटिंग करते हुए धागा खोल दिया और तबाही मचाते हुए सैकड़ा जड़ा।
डेविड ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए गदर मचा दिया और वेस्टइंडीज के गेंदबाज उनका शतक देखते रह गए। सिंगापुर से जाकर ऑस्ट्रेलिया से खेलने वाले डेविड तेज बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। लीग क्रिकेट में भी वह एक्टिव रहते हैं। ऐसे में डेविड की सैलरी और नेटवर्थ के बारे में जानना चाहिए।

लीग क्रिकेट में टिम डेविड को सबसे ज्यादा रकम आईपीएल से ही मिलती है। शुरुआत मुंबई इंडियंस से करने के बाद वह आरसीबी में चले गए। मुंबई में उनको 8 करोड़ से ज्यादा की रकम मिलती थी, बाद में आरसीबी में उनकी फीस में थोड़ी कमी आई, उनको 3 करोड़ में रखा गया।
Tim David की नेटवर्थ
टिम डेविड की कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर मानी जाती है, जो कि लगभग 42 करोड़ रुपये के करीब है। उन्होंने यह भारी भरकम संपत्ति मुख्य रूप से क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट्स, आईपीएल सैलरी, स्पॉन्सरशिप्स और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के ज़रिए हासिल की है।
टिम डेविड बचपन से ही क्रिकेट से जुड़े हुए थे, उनके पिता भी एक इंटरनेशनल क्रिकेटर थे। उनके पिता रॉड डेविड सिंगापुर के खिलाड़ी थे। वह 1997 में सिंगापुर की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद पिता ऑस्ट्रेलिया चले गए और टिम डेविड भी उनके साथ थे। उस समय टिम डेविड की उम्र महज 2 साल थी।
Tim David की शादी
ऑस्ट्रेलिया में ही टिम डेविड की शादी हुई है। उन्होंने 18 जुलाई 2023 को स्टेफनी कर्शॉ से शादी की थी। यह विवाह समारोह पर्थ में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद निजी रूप से आयोजित किया गया। वर्तमान में दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं, लेकिन वे जल्द ही बच्चे की योजना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications