Tilak Varma: तिलक वर्मा ने टी20 रैंकिंग में चौंकाया, डेब्यू करते ही 21 स्थान कूदकर इस नंबर पर पहुंचे

Tilak Varma T20 Rankings: आईपीएल में प्रभावशाली खेल के बाद भारतीय टीम में जगह हासिल करने वाले तिलक वर्मा ने अपनी डेब्यू सीरीज में धाकड़ काम किया है। वेस्टइंडीज में तिलक वर्मा को टी20 डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने निराश नहीं किया। तीन मैचों में उनके बल्ले से रन आए हैं।

अब तक खेले गए तीन टी20 मैचों में तिलक वर्मा ने धमाका किया है। गयाना में खेले गए दूसरे टी20 में उनके बल्ले से अर्धशतक आया था। इसके बाद तीसरे टी20 में वह 49 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। तीन मैचों में तिलक वर्मा ने कुल 139 रन ठोके हैं। वह इस सीरीज में अब तक टॉप रन स्कोरर हैं।

tilak varma

ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में तिलक वर्मा ने कमाल कर दिया है। वह सीधे 21 स्थानों की छलांग लगाने में सफल रहे हैं। वर्मा अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में 46वें स्थान पर हैं। इस मामले में उन्होंने हार्दिक पांड्या (53), मोईन अली (51) और ईशान किशन (54) को पीछे छोड़ दिया।

यह तिलक वर्मा की पहली सीरीज है, आने वाले समय में उनके बल्ले से इसी तरह रन आते रहे, तो वह और आगे जाएँगे। उनको भविष्य के स्टार की तरह देखा जा रहा है। टी20 में टॉप आईसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम है। 907 पॉइंट्स के साथ पर टॉप पर हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में नम्बर दो पर मोहम्मद रिज़वान और तीसरे स्थान पर बाबर आज़म हैं। टॉप दस में सूर्या के अलावा भारत का कोई अन्य खिलाड़ी शामिल नहीं है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत से कोई भी खिलाड़ी टॉप दस में शामिल नहीं है। यहाँ राशिद खान नम्बर एक पर हैं।

टी20 में ऑल राउंडरों की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या नम्बर दो पर बने हुए हैं। टॉप पर यहाँ शाकिब अल हसन का नाम है। मोहम्मद नबी तीसरे और शादाब खान चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी वनिंदु हसारंगा भी पांचवें नम्बर पर बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+