'उनकी वजह से आज मैं जिंदा हूं', Tilak Varma को हो गई थी जानलेवा बीमारी! फिर हुआ चमत्कार और बच गई जान

Tilak Varma News: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और एशिया कप के हीरो तिलक वर्मा ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। तिलक ने अपने करियर की शुरुआत में आए एक बड़े स्वास्थ्य संकट का खुलासा किया है। तिलक ने बताया कि 2022 में उन्हें रैबडोमायोलिसिस (Rhabdomyolysis) नामक एक जानलेवा बीमारी हो गई थी, जो तेजी से मांसपेशियों के टूटने के कारण होती है।

गौरव कपूर के शो में किया बड़ा खुलासा (Tilak Varma News)

'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शो पर गौरव कपूर से बात करते हुए तिलक वर्मा ने बताया कि आईपीएल 2022 के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर बहुत अधिक जोर दिया और रिकवरी पर ध्यान नहीं दिया। उनका लक्ष्य दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी और बेहतरीन फील्डर बनना था। तिलक ने बताया कि आराम के दिनों में भी मैं जिम में रहता था। मैं खुद को लगातार आगे बढ़ा रहा था, इसलिए मेरी मांसपेशी अत्यधिक तनावग्रस्त हो गई और टूट गई। नसें काफी सख्त हो गईं।

Tilak Varma 1

मैदान पर बिगड़ी हालत, काटने पड़े ग्लव्स

तिलक ने वह भयानक दिन याद किया जब बांग्लादेश में एक 'ए' सीरीज़ के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। शतक के लिए जोर लगाने के बाद उनकी मांसपेशियों में इतनी जकड़न आ गई कि उनके हाथ के दस्ताने काटकर निकालने पड़े क्योंकि उनकी उंगलियां हिल नहीं रही थीं। उन्होंने कहा कि सब कुछ पत्थर जैसा कड़ा हो गया था। मुझे रिटायर हर्ट होना पड़ा।

आकाश अंबानी और BCCI बने संकटमोचक

खराब हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस मुश्किल समय में मुंबई इंडियंस के सह-मालिक आकाश अंबानी और बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें तुरंत सहायता दी। तिलक ने कहा कि मुझे तुरंत आकाश अंबानी का फोन आया। उन्होंने बीसीसीआई से बात की, जिसने मेरी बहुत मदद की। मैं जय शाह सर का धन्यवाद करता हूं। डॉक्टरों ने बताया कि अगर इलाज में कुछ घंटों की भी देरी हो जाती, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे। अस्पताल में उनकी हालत इतनी खराब थी कि IV लाइन लगाने वाली सुई भी बार-बार टूट रही थी।

कई महीनों की रिकवरी के बाद तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में शानदार वापसी की, जहां उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 84 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी जुझारू क्षमता साबित की। अब वह भारत के टी20 टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+